फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई टीम को डबल झटका: एक का संन्यास, एक सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूजीलैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद घर लौटी श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के सितारे गर्दिश में हैं। टीम पर महत्वपूर्ण मैचों से ठीक पहली रात पार्टी और लड़ाई करने का आरोप लगा है। इस मामले में जांच चल ही रही है, आरोपियों में टीम के प्रमुख कोच समेत कप्तान एंगेलो मैथ्यूज भी हैं।
विज्ञापन


मामला अभी चल ही रहा था कि टीम को दोहरा झटका लग गया। पहला झटका है कि टीम के ऑलराउंडर तिशारा परेरा ने टेस्ट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। श्रीलंकाई टीम मैनेजमेंट के एक अधिकारी ने अपने नाम का खुलासा न करने की शर्त पर बताया कि परेरा जल्द ही टेस्ट को अलविदा कहेंगे। हालांकि वनडे और टी-20 में वह टीम का हिस्सा बने रहेंगे।

26 साल के इस ऑलराउंडर ने 2011 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। तब से परेरा सिर्फ 6 टेस्ट मैचों में ही टीम का हिस्सा रहे। 6 टेस्ट मैचों में परेरा के नाम कुल 203 रन और 11 विकेट हैं।
विज्ञापन


परेरा का टेस्ट से संन्यास का फैसला ठीक उस वक्त आया है जब श्रीलंकाई टीम का इंग्लैंड दौरे के लिए चयन होना हैं। गौरतलब है कि श्रीलंकाई मई माह में इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों के अलावा 5 वनडे और एक टी-20 मैच खेलेगी।
विज्ञापन

बॉलिंग कोच पर फिक्सिंग का आरोप

श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार देर शाम टीम के बॉलिंग कोच अनुश को अनुशासनहीनता और मैच फिक्सिंग के आरोप में दो माह के लिए सस्‍पेंड कर दिया है। उन पर पिछले साल अक्टूबर माह में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में मैच फिक्स करने का आरोप है।

श्रींलका क्रिकेट के एक अधिकारी ने बताया कि अनुश पर मैच फिक्सिर ग्यान विश्वजीत के साथ सांठ-गांठ करने का आरोप है। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट मैच में गेंदबाजों को खराब खेलने के लिए कहा था।

मामले की जांच के बाद ही अनुश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें