पाकिस्तान में टी-20 सीरीज जीतकर लौटी श्रीलंकाई टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तैयारी शुरू कर दी है। टीम में एक बार फिर से सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई है। वहीं कप्तानी फिर से दिग्गज लसिथ मलिंगा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
पाकिस्तान दौरे पर जाने से टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने इनकार कर दिया था जिसके बाद श्रीलंकाई बोर्ड ने युवा खिलाड़ियों को खेलने के लिए भेजा था। जिसके बाद युवा श्रीलंकाई टीम ने दसुन शनाका की कप्तानी में पाकिस्तान में तीन मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप कर सभी को चौंका दिया है।
हालांकि इसी महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए एक बार फिर से सीनियर खिलाड़ियों को वापस बुलाया गया है। साथ ही पाकिस्तान दौरे के कुछ स्टार खिलाड़ियों को भी जगह दी गई है।
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम को 27 अक्तूबर से 1 नवंबर तक तीन मैचों की सीरीज खेलनी है।