फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BANvSL: श्रीलंका ने बांग्लादेश को दी 6 विकेट से करारी मात, मेंडिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

Thu, 15 Feb 2018 08:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
विज्ञापन

कुसल मेंडिस (53 रन) के शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने बांग्लादेश को पहले टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से करारी मात दी। इसके साथ ही श्रीलंका दो टी-20 मैचं की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। बांग्लादेश के शेरे बांग्ला स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने निर्धारित 5 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में ही 194 रन बनाकर मैच जीत गई, जबकि उसके 6 विकेट शेष रह गए। श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस के अलावा दनुष्का गुनाथिलका (30), दसुन शनाका (42*) और थिसारा परेरा ने शानदार 39 रन की शानदार पारी खेली। बांग्लादेश की तरफ से नजमुल इस्लाम ने 2 जबकि रुबेल हुसैन और अफीफ हुसैन ने 1-1 विकेट झटके।

वहीं, बांग्लादेश की तरफ से मुस्तफिजुर रहमान ने शानदार 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 66 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा सौम्या सरकार (51) और महमुदुल्ला 43 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से जीवन मेंडिस ने 2 जबकि परेरा, गुनाथिलका और उदाना ने 1-1 विकेट लिए। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 18 फरवरी को खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें