फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम मैच श्रीलंका ने जीता जबकि सीरीज पाक के नाम

Sat, 28 Dec 2013 09:06 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को दो विकेट से हरा दिया है।
विज्ञापन


हालांकि इस हार के बावजूद पाकिस्तान यह सीरीज जीतने में सफल रहा। उसने यह सीरीज 3-2 से अपने नाम किया। श्रीलंका ने सीरीज का दूसरा मैच भी जीता था।

देखें- कैमरे की नजर से देखें 2013 की नायाब खेल की तस्वीरें

अबुधाबी में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 49.3 ओवर में 232 रन पर सिमट गई। जवाब में श्रीलंका ने दो विकेट शेष रहते आठ विकेट पर 235 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की।

पढ़ें- जब टीम इंडिया के अनोखे अंदाज ने कैलिस को चौंका दिया

दिनेश चंडीमाल ने नाबाद 64, कुशल परेरा ने 47 और तिलकरत्ने दिलशान ने 45 रन बनाए।

दिलशान ने अपनी पारी के दौरान वनडे करियर में आठ हजार रन का आंकड़ा भी छु लिया। पाकिस्तान की ओर से मिस्बाह उल हक ने सर्वाधिक 51 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें