फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs ZIM: अजेय रहते हुए सुपर-8 में पहुंचा जिम्बाब्वे, श्रीलंका को उसके घर में छह विकेट से दी करारी शिकस्त

Thu, 19 Feb 2026 06:29 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

SL vs ZIM T20 World Cup 2026 Match Highlights: टी20 विश्व कप 2026 का 38वां ग्रुप मुकाबला जिम्बाब्वे ने छह विकेट से जीत लिया। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 179 रनों के लक्ष्य को तीन गेंदों के शेष रहते हासिल कर लिया। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने अपने ग्रुप स्टेज का समापन अजेय रहते किया है। 
विज्ञापन
सुपर-8 में अजेय रहते हुए पहुंचने वाली टीमें - फोटो : ANI-PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रायन बेनेट की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को छह विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ सिकंदर रजा की अगुवाई वाली टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप स्टेज का अजेय रहते हुए समापन किया और सुपर-8 में शानदार एंट्री की। गुरुवार को कोलंबो में खेले गए 38वें मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 178 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्वे ने तीन गेंदों के शेष रहते 182 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका - फोटो : IANS
ग्रुप-बी की टेबल टॉपर बनी जिम्बाब्वे
इस जीत के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने ग्रुप बी की टेबल टॉपर भी बन गई। लीग चरण में खेले चार मुकाबलों में उसने तीन मैचों में शानदार जीत दर्ज की। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा। टीम सात अंक और + 1.506 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर पहुंच गई। इस हार के साथ मेजबान श्रीलंका दूसरे स्थान पर खिसक गई। उसके खाते में छह अंक और +1.741 का नेट रन रेट है। ग्रुप बी से सुपर-8 के लिए जिम्बाब्वे और श्रीलंका की टीमें पहले ही क्वालिफाई कर चुकी हैं। वहीं, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और ओमान का सफर ग्रुप स्टेज में ही समाप्त हो गया है। इस ग्रुप का आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला जाना है।

ग्रुप-बी की अंक तालिका
टीम मैच  जीते हारे टाई बेनतीजा अंक नेट रन रेट
जिम्बाब्वे 4 3 0 0 1 7 1.506
श्रीलंका 4 3 1 0 0 6 1.741
आयरलैंड 4 1 2 0 1 3 0.150
ऑस्ट्रेलिया 3 1 2 0 0 2 0.414
ओमान 3 0 3 0 0 0 -4.546

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका - फोटो : IANS
जिम्बाब्वे ने किया एक और उलटफेर
जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को हराकर टी20 विश्व कप 2026 में एक बार फिर बड़ा उलटफेर कर दिया। इससे पहले टीम ने ग्रुप स्टेज में ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था। जिम्बाब्वे की टीम सुपर-8 में भारत, वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के साथ ग्रुप-1 में है, जबकि श्रीलंकाई टीम न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और पाकिस्तान के साथ ग्रुप-2 में है।

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका - फोटो : IANS
श्रीलंका की पारी
  • टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को कुसल परेरा और पथुम निसांका की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पांच ओवरों में 54 रन की साझेदारी की।
  • कुसल 14 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ 43 गेंदों में 46 रन जुटाते हुए श्रीलंका को 100 के स्कोर तक पहुंचाया। 
  • मेंडिस ने टीम के खाते में 14 रन का योगदान दिया, जबकि निसांका ने 41 गेंदों में 8 चौकों के साथ 62 रन टीम के खाते में जोड़े। 
  • इनके अलावा, पवन रत्नायके ने 25 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 44 रन की पारी खेली।
  • विपक्षी खेमे से ब्लेसिंग मुजारबानी, ब्रैड इवांस और ग्रीम क्रेमर ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि एक विकेट रयान बर्ल के हाथ लगा।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका - फोटो : IANS
जिम्बाब्वे की पारी
  • जवाब में जिम्बाब्वे ने 19.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को ब्रायन बेनेट और तदिवानाशे मारुमानी की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के बीच 8.3 ओवरों में 69 रन की साझेदारी हुई।
  • मारुमानी 26 गेंदों में 1 छक्के और 5 चौकों के साथ 34 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने रयान बर्ल के साथ दूसरे विकेट के लिए 29 रन जुटाते हुए टीम को 98 के स्कोर तक पहुंचाया।
  • बर्ल 12 गेंदों में 3 बाउंड्री के साथ 23 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे।
  • यहां से बेनेट ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ 40 गेंदों में 69 रन जुटाते हुए टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। 
  • सिकंदर रजा 26 गेंदों में 4 छक्कों और 2 चौकों के साथ 45 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद बेनेट ने 48 गेंदों में 8 चौकों के साथ 63 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को शानदार जीत दिलाई। 
  • मेजबान खेमे की तरफ से दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिए, जबकि दसुन शनाका और दुनिथ वेल्लालगे ने 1-1 विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें