लसिथ मलिंगा
- फोटो : social media
बता दें कि न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच चल रहे सीरीज के आखिरी टी-20 मैच में कप्तान मलिंगा ने तीसरे ओवर में यह कीर्तिमान बनाया। उन्होंने तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर कीवी सलामी बल्लेबाज कॉलिन मुनरो (12), चौथी गेंद पर हमिश रदरफोर्ड (0), पांचवीं गेंद पर कॉलिन डी ग्रांडहोम (0) और ओवर की आखिरी गेंद पर रॉस टेलर को शून्य पर चलता किया।