फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलिंगा ने चार गेंदों में झटके चार विकेट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरी बार किया ये कारनामा

Sat, 07 Sep 2019 10:07 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
लसिथ मलिंगा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे सीरीज के आखिरी टी-20 में विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। श्रीलंका के कप्तान मलिंगा ने एक बार फिर से अपनी गेंदों से कहर बरपाते हुए कीवी बल्लेबाजों को चारों खाने चित्त कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
मलिंगा ने एक बार फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार गेंदों में चार विकेट लेने का कारनामा किया है। मलिंगा ने इससे पहले 2007 के वन-डे वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के चार खिलाड़ियों को लगातार चार गेंदों में पवेलियन भेजा था।
विज्ञापन

3 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : सोशल मीडिया
अब उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 में भी ये कारनामा दोहरा दिया है और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मलिंगा ने पारी के तीसरे ओवर की तीसरी, चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर मुनरो, रदरफोर्ड, ग्रैंडहोम और टेलर को पवेलियन भेजा। 
विज्ञापन

4 of 4
लसिथ मलिंगा - फोटो : social media
इसी के साथ मलिंगा ने टी-20 क्रिकेट में दूसरी बार हैट्रिक लेने का भी कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। मलिंगा ने इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पांचवीं बार हैट्रिक अपने नाम कर लिया और सबसे अधिक हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें