फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: श्रीलंका के लिए कम नहीं हो रही मुश्किलें, दूसरे टेस्ट में इन दो खिलाड़ियों का खेलना मुश्किल

Thu, 20 Aug 2026 05:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले श्रीलंका टीम के सामने चयन की समस्या है। श्रीलंका के कुशल मेंडिस और दिनेश चांदीमल श्रीलंका के लिए उपलब्ध नहीं रह सकेंगे, जबकि पाथुम निसांका का खेलना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
दिनेश चांदीमल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में 23 अगस्त से दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा। पहले ही दो मैचों की सीरीज में 0-1 से पीछे चल रही श्रीलंकाई टीम के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। माना जा रहा है कि दूसरे टेस्ट में कुशल मेंडिस और दिनेश चांदीमल श्रीलंका के लिए उपलब्ध नहीं रह सकेंगे, जबकि पाथुम निसांका का खेलना भी मुश्किल है। श्रीलंका को गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 165 रनों से हार मिली थी। अब अगर उसे सीरीज बचानी है तो हर हाल में दूसरा टेस्ट जीतना होगा। 
विज्ञापन

मेंडिस को लगी है हैमस्टिंग चोट
श्रीलंका के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन ने इस बात की पुष्टि थी कि लंका प्रीमियर लीग के दौरान हैमस्ट्रिंग की चोट लगने के कारण मेंडिस कोलंबो टेस्ट नहीं खेल पाएंगे। कस्टर्न ने कहा था, कुसल मेंडिस को हैमस्ट्रिंग की गंभीर चोट लगी है। वे कुछ समय तक उपलब्ध नहीं रहेंगे। निसंका और दिनेश चांदीमल भी अगले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकेंगे। इसलिए, उस लिहाज से हमारे कुछ खिलाड़ी टीम में नहीं हैं।

श्रीलंका के सामने संयोजन बना चुनौती
श्रीलंका के लिए मेंडिस का न खेलना कोई नई बात नहीं है। उनकी जगह निरोशन डिकवेला को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। डिकवेला ने गॉल में मिले मौके का पूरा फायदा उठाया और पहली पारी में 80 रन बनाए। निसांका कलाई की सर्जरी से उबर रहे हैं, जबकि चंदीमल को पहले टेस्ट में फील्डिंग के दौरान गर्दन और कंधे में चोट लग गई थी। चंदीमल की जगह कनकशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर आए पासिंदु सूर्याबंदारा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। चोट की समस्याओं की वजह से दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका के सामने टीम चुनने की बड़ी चुनौती है। 
विज्ञापन

हार के बावजूद कर्स्टन इस बात से खुश थे कि उनके खिलाड़ियों ने टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों के हिसाब से कैसा खेल दिखाया। भारत से मिली यह हार तीन टेस्ट मैचों में उनकी दूसरी हार थी। इससे पहले जून में एंटीगा के नॉर्थ साउंड में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को पारी और 217 रनों से हराया था। कर्स्टन ने कहा था, मैं श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़कर बहुत उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि यहां कुछ बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम को अभी और बेहतर होने की जरूरत है। जब आप टेस्ट मैच क्रिकेट नहीं खेलते हैं, तो यह समझना कभी-कभी मुश्किल होता है कि इसे कैसे खेलना चाहिए। कुछ ही महीनों में यह हमारा तीसरा टेस्ट मैच है और मैं टीम में सुधार देख पा रहा हूं। टीम अब एक आकार ले रही है। लेकिन हमें इसे किसी न किसी समय अच्छे प्रदर्शन में बदलना होगा। जैसा कि मैंने कहा कि हम इसे बेहतर ढंग से बनाने और विकसित करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें