फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: टेस्ट में मानव सुथार की सफलता का राज क्या? श्रीलंका के खिलाफ घातक गेंदबाजी के बाद खुद किया खुलासा

Thu, 20 Aug 2026 04:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

गॉल टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारत की 165 रन की जीत के हीरो बने मानव सुथार ने अपनी सफलता का राज खोला है। युवा बाएं हाथ के स्पिनर ने बताया कि कूकाबुरा गेंद से लगातार अभ्यास, श्रीलंका जल्दी पहुंचकर परिस्थितियों से तालमेल और जडेजा-कुलदीप की सलाह ने उनकी घातक गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
मानव सुथार - फोटो : BCCI/ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में 10 विकेट लेकर भारत की 165 रन से जीत में अहम भूमिका निभाने वाले बाएं हाथ के युवा स्पिनर मानव सुथार ने कहा है कि घर पर कूकाबुरा गेंद से किया गया अभ्यास उनके बहुत काम आया।  
विज्ञापन
Trending Videos

बीसीसीआई ने जारी किया वीडियो
बीसीसीआई द्वारा साझा एक वीडियो में सुथार ने कहा, 'अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के मैच के बाद कूकाबुरा गेंद के साथ तालमेल बिठाने पर ध्यान दिया था। घर और नेट्स दोनों पर इसी गेंद के साथ अभ्यास में काफी समय बिताया था। इसका फायदा पहले टेस्ट में हुआ। हम दस दिन पहले श्रीलंका आए थे। इससे माहौल के साथ तालमेल बिठाने और कूकाबुरा गेंद से खेलने में बहुत मदद मिली। मुझे तालमेल बिठाने का समय मिला।'

'मेरा ध्यान हर दिन बेहतर होने पर'
सुथार ने कहा, 'मैं क्रिकेट को बहुत गंभीरता से लेता हूं। जब मैं अभ्यास करने जाता हूं तो मेरा ध्यान हर दिन बेहतर होने पर होता है। मैं जितना हो सके उतना अभ्यास करता हूं। अफगानिस्तान मैच के बाद मेरा ध्यान जल्द से जल्द तालमेल बिठाने पर था। मैंने कूकाबुरा गेंद के साथ बहुत अभ्यास किया। यह बहुत जरूरी था।'

विज्ञापन

जडेजा-कुलदीप से बातचीत पर सुथार
रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव से हुई बातचीत पर सुथार ने कहा, 'हम इस बारे में बात कर रहे थे कि हम कितने सब्र से खेल सकते हैं। हम जानते थे कि नए बल्लेबाज के लिए इस विकेट पर खेलना मुश्किल होगा।' अपने प्रदर्शन से जुड़े सवाल पर सुथार ने कहा, 'सबसे जरूरी बात यह है कि हमने मैच जीता। मैं इससे बहुत खुश हूं। मैं बहुत खुश हूं कि टीम की जीत में अच्छा प्रदर्शन कर पाया। जीतना सबसे अच्छी बात है।' सुथार ने कहा, 'जीत के साथ सीरीज शुरू करना एक टीम के तौर पर हमारे लिए सकारात्मक है। इससे बहुत मदद मिलती है। जीतना सबको अच्छा लगता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें