फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SL vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट ड्रॉ कराने में कामयाब रही श्रीलंका, शांतो ने हासिल की बड़ी उपलब्धि

Sat, 21 Jun 2025 10:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

मैच के पांचवे और आखिरी दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 285/6 पर घोषित की। इस पारी में नजमुल शांतो ने 125 रन का योगदान दिया। शांतो मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बने।
विज्ञापन
श्रीलंका बनाम बांग्लादेश - फोटो : SLC X Account
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट की सीरीज खेलने गई बांग्लादेशी टीम ने पहले टेस्ट मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, बारिश से बाधित इस मैच को मेजबान टीम ड्रॉ कराने में कामयाब रही। मैच के पांचवे और आखिरी दिन बांग्लादेश ने अपनी दूसरी पारी 285/6 पर घोषित की। इस पारी में नजमुल शांतो ने 125 रन का योगदान दिया। शांतो मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी कप्तान बने।
विज्ञापन


295 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने पहले दो विकेट शुरुआती सात ओवर में ही खो दिए। हालांकि, इसके बाद अपना आखिरी टेस्ट खेल रहे एंजेलो मैथ्यूज और चांदीमल ने 81 गेंदों में 13 रन की साझेदारी कर मैच ड्रॉ के करीब ला दिया। मैथ्यूज अपनी अंतिम पारी को बड़े स्कोर मे नहीं बदल सके और आठ रन पर आउट हए। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने दूसरी पारी में 32 ओवर में चार विकेट पर 72 रन बनाए और मैच ड्रॉ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें