बांग्लादेश ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के चौथे दिन तीन विकेट पर 177 रन बनाकर दूसरी पारी में कुल 187 रन की बढ़त ले ली है। अभी उसके पास सात विकेट हैं और पिच के मिजाज को देखकर मेहमान टीम के पास टेस्ट जीत का मौका है। पहली पारी में 495 रन बनाने वाली बांग्लादेश की टीम ने ऑफ स्पिनर नईम हसन (5/121) की मदद से श्रीलंका को 485 रन पर आउट कर 10 रन की बढ़त ली।
विज्ञापन
नईम ने टेस्ट क्रिकेट में चौथी बार पांच विकेट लिए हैं। दूसरी पारी में बांग्लादेश के लिए शादनम इस्लाम ने 76 रन बनाए जबकि कप्तान नजमुल हसन शांतो 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ मुशफिकुर रहीम 22 रन पर अविजित हैं। शादनम और कप्तान नजमुल हसन ने तीसरे विकेट के लिए 68 रन की अहम साझेदारी की।