भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को पहली पारी में 316 पर समेटने के बाद फालोऑन देकर दूसरी पारी में 47 रन पर तीन विकेट ले लिए है। इंडिया कोल्टस ने मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करने की संभावना जगा दी है।
बाएं हाथ के मीडियम पेसर मोहित जांगड़ा (4/76), यतिन मंगवानी (2/30), आयुष बडोनी (2/39) और सिद्धार्थ देसाई (2/84) ने पहली पारी में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। मेजबान टीम को मेहमानों को दूसरी पारी में उतारने के लिए अभी 250 रन की जरूरत है जबकि उसके पास सात विकेट शेष हैं।
पहली पारी में अर्जुन तेुंदुलकर को कोई विकेट नहीं मिला था लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने एक विकेट लिया है। एक-एक विकेट बडोनी और मंगवानी को मिला है। इंडिया कोल्टस ने पहली पारी 8 विकेट पर 613 रन बनाकर घोषित कर दी।