पूर्व क्रिकेटर रमेश रत्नायके को श्रीलंका का अंतरिम कोच बनाया गया है। टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। इस दौरे के लिए ही रत्नायके को कोच बनाया गया है। श्रीलंका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 से 20 फरवरी के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी।
यह सभी मैच तीन जगहों पर खेले जाएंगे। इसमें सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, मानुका ओवल और मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड शामिल है। उन्हें श्रीलंका क्रिकेट की एग्जीक्यूटिव कमेटी ने टेक्नीकल एडवाइजरी कमेटी से चर्चा के बाद नियुक्त किया है।
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा था कि रत्नायके खिलाड़ियों के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना नहीं होंगे। हालांकि, वे टी-20 सीरीज के ओपनिंग मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया पहुंच जाएंगे। वह फिलहाल कोरोना संक्रमित हैं और सेल्फ आइसोलेशन में हैं।
सीरीज के दूसरे, तीसरे और चौथे टी-20 मैच के मेजबान शहर बदले गए हैं। पहले ये मैच क्वींसलैंड और एडिलेड में होने थे। लेकिन यात्रा की वजह से कोरोना के खतरे को कम करने के लिए स्थानों में परिवर्तन किया गया।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए श्रीलंकाई टीम: दासुन शनाका (कप्तान), चरिथ असालंका, अविष्का फर्नांडो, पथुम निसांका, दनुष्का गुनाथिलाका, कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल, चमिका करुणारत्ने, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा, रमेश मेंडिस, वनिन्दु हसारंगा, लाहिरू कुमारा, नुवान थुषारा, दुसमंथा चमीरा, बिनुरा फर्नांडो, महेश थीकसाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, शिरन फर्नांडो।
ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका के बीच टी-20 सीरीज:
- 11 फरवरी: पहला टी-20 (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड)
- 13 फरवरी: दूसरा टी-20 (सिडनी क्रिकेट ग्राउंड)
- 15 फरवरी: तीसरा टी-20 (मानूका ओवल)
- 18 फरवरी: चौथा टी-20 (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड)
- 20 फरवरी: पांचवां टी-20 (मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड)