फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंकाई खेल मंत्री ने कोच चंडिका हथुरूसिंघा को बर्खास्त करने का दिया आदेश

Fri, 19 Jul 2019 08:02 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Chandika Hathurusingha - फोटो : File
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के आईसीसी विश्व कप 2019 में लचर प्रदर्शन के बाद देश के खेल मंत्री ने राष्ट्रीय टीम के कोच चंडिका हथुरूसिंघा को निलंबित करने का आदेश दिया है। विश्व कप में श्रीलंका की टीम 9 मैचों में सिर्फ 3 में ही जीत दर्ज कर पाई थी।

विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट से जुड़े एक सूत्र ने शुक्रवार को कहा कि कोच चंद्रिका हथुरूसिंघा और उनके सहायकों को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के बाद हटा दिया जाएगा। बांग्लादेश की टीम शनिवार को श्रीलंका पहुंचेगी।

सीरीज की शुरुआत 26 जुलाई से होगी जबकि इसका समापन एक अगस्त को प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। अधिकारी ने कहा कि खेल मंत्री हारिन फर्नांडो ने आदेश दिया है, 'बांग्लादेश के खिलाफ टूर्नामेंट के बाद कोच को हटना होगा।' उन्होंने बताया कि फर्नांडो विश्व कप से पहले ही यह बदलाव करना चाहते थे।
विज्ञापन


श्रीलंका क्रिकेट अधिकारी के मुताबिक फील्डिंग कोच स्टीव रिक्सन, बल्लेबाजी कोच जॉन लुइस और तेज गेंदबाजी कोच रमेश रत्नायके का अनुबंध नहीं बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें