फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: भारत दौरे के लिए श्रीलंका की टीम घोषित, अविष्का फर्नांडो की हुई वापसी, हसरंगा टी20 में बने उपकप्तान

Wed, 28 Dec 2022 07:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

24 साल के अविष्का फर्नांडो को फरवरी के बाद टीम में शामिल किया गया है। वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उसके बाद से वह चोटों के कारण बाहर रहे।
विज्ञापन
अविष्का फर्नांडो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका ने भारत दौरे के लिए अपनी टी20 और वनडे टीम का एलान कर दिया है। बुधवार (28 दिसंबर) को घोषित टीम में अविष्का फर्नांडो की वापसी हुई है। वहीं, वानिंदु हसरंगा को टी20 और कुशल मेंडिस को वनडे में उपकप्तान बनाया गया है। दोनों टीमों की कमान दासुन शनाका के हाथों में ही है। लंकाई टीम भारत दौरे पर तीन टी20 और तीन वनडे मैच खेलेगी।
विज्ञापन


24 साल के अविष्का फर्नांडो को फरवरी के बाद टीम में शामिल किया गया है। वह सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। उसके बाद से वह चोटों के कारण बाहर रहे। उन्होंने लंका प्रीमियर लीग में शानदार बल्लेबाजी की। इस साल उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए। फर्नांडो ने लंका प्रीमियर के 10 मैचों में 37.67 की औसत से 339 रन बनाए। वह फाइनल में मैन ऑफ द मैच बने थे।

इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर रहने वाले सदीरा समरविक्रमा को भी टीम में चुना गया है। उन्हें लंका प्रीमियर लीग में मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। समरविक्रमा ने श्रीलंका के लिए 2017 में डेब्यू किया था। उसके बाद से वह चार टेस्ट, सात वनडे और नौ टी20 मैच ही खेल सके। उन्हें पिछले साल भारत के खिलाफ सीरीज में खेलने का मौका मिला था। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को अनुभवी दिनेश चंदीमल की जगह चुना गया है।
विज्ञापन


अब तक अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेलने वाले नुवानिदु फर्नांडो को वनडे टीम में जगह मिली है जबकि नुवान तुषारा को टी20 टीम में चुना गया है। नुवान लंका प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट (14) लेने के मामले में दूसरे स्थान पर थे। चामिका करुणारत्ने भी वापसी करने में सफल रहे हैं। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सीरीज में नहीं चुना गया था।

भारत दौरे के लिए श्रीलंका की टीम: 
दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, कुशल मेंडिस (वनडे के लिए उपकप्तान), भानुका राजपक्षे (केवल टी20 के लिए), चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा (टी20 के लिए उपकप्तान), अशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, जेफरी वांडरसे (केवल वनडे के लिए), चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, कसुन रजिता, नुवानिदु फर्नांडो (केवल वनडे के लिए), डुनिथ वेलालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा (केवल टी20 के लिए)।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें