फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asia Cup 2022: खिताब जीतने के बाद श्रीलंकाई टीम ने फैंस के साथ मनाया जश्न, खुली बस में सड़क पर निकला जुलूस

Tue, 13 Sep 2022 04:26 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

छठी बार एशिया कप का खिताब जीतने के बाद श्रीलंका की टीम ने अपने फैंस के साथ सड़कों पर जुलूस निकाला। इस दौरान सभी खिलाड़ी खुली बस में मस्ती करते नजर आए। 
 
विज्ञापन
श्रीलंकाई टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशिया कप 2022 के फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर छठी बार यह टूर्नामेंट जीता है। श्रीलंकाई टीम के लिए यह जीत कई मामलों में खास है। आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के लोगों के लिए एशिया कप की ट्रॉफी खुशी की एक वजह लेकर आई है। श्रीलंका के क्रिकेट फैंस ने जश्न मनाने के इस मौके को जाने नहीं दिया। पूरी क्रिकेट टीम के साथ हजारों दर्शक सड़कों पर उतरे और एशिया कप चैंपियन बनने का जश्न मनाया।  
विज्ञापन




इस दौरान श्रीलंका की क्रिकेट टीम खुली छत वाली बस में थी, जबकि फैंस बस के करीब बाइक पर चल रहे थे। श्रीलंका की क्रिकेट टीम के साथ हजारों दर्शक सड़कों पर उतरे और विजय जुलूस निकाला। इस दौरान खिलाड़ियों ने फैंस के साथ मिलकर समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया। 

Trending Videos
विज्ञापन

पलटवार कर चैंपियन बना श्रीलंका
श्रीलंका की टीम के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं था, लेकिन पलटवार करने में माहिर युवा टीम ने अंत तक लड़कर मैच अपने नाम किया। फाइनल मैच में टॉस हारने के बाद श्रीलंका की राह बहुत मुश्किल थी, क्योंकि यूएई में लक्ष्य का बचाव करते हुए मैच जीतना बहुत मुश्किल होता है। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 58 के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद भानुका राजपक्षे ने वानिंदु हसरंगा के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को मैच में वापस ले आए। 



पाकिस्तान की खराब फील्डिंग ने भी राजपक्षे की मदद की। उन्होंने 71 रन बनाए और सातवें विकेट के लिए भी चमिका करुणारत्ने के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की। अंत में श्रीलंकाई टीम 170 रन बनाने में सफल रही और मैच में वापस आ चुकी थी। 

दूसरी पारी में भी श्रीलंका की शुरुआत खराब रही। प्रमोद मदुशन ने पहली गेंद करने से पहले ही नौ अतिरिक्त रन दे दिए थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी की और पाकिस्तान के कप्तान बाबर के बाद अगली ही गेंद पर फखर जमान को आउट कर दिया। एक साथ दो विकेट गिरने पर पाकिस्तान के बल्लेबाज दबाव में आ गए। रिजवान और इफ्तिखार अहमद ने काफी धीमी बल्लेबाजी की और पाकिस्तान के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ता चला गया। 

इफ्तिखार के आउट होते ही पाकिस्तान ने गुच्छे में विकेट गंवाए और यह मैच 23 रन से हार गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें