श्रीलंका की टीम को बुधवार को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन तब जोरदार झटका लगा जब उसके मध्यक्रम के बल्लेबाज असेला गुनारात्ने चोट के कारण पहले टेस्ट से बाहर हो गए। गुनारात्ने के बाएं हाथ के अंगूठे में चोट लगी और उन्हें तुरंत कोलंबो के हॉस्पिटल में ऑपरेशन के लिए भेज दिया गया। यह साफ हो गया है कि वो पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। इसके साथ ही भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
गुनारात्ने जब दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे, तब उनके हाथ में चोट लगी। लहिरू कुमार की गेंद पर भारतीय ओपनर शिखर धवन का कैच लेने के प्रयास में उनके हाथ में चोट लगी। गुनारात्ने की चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनका ऑपरेशन हुआ। अब गुनारात्ने की चोट के कारण श्रीलंका को दोनों पारियों में 10 खिलाड़ियों के साथ बल्लेबाजी करना होगी।