फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ACC: जय शाह की जगह यह श्रीलंकाई बना एशियाई क्रिकेट परिषद का अध्यक्ष, पहले संभाल चुके हैं ये जिम्मेदारी

Fri, 06 Dec 2024 07:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

यह एसीसी में सिल्वा की पहली भूमिका नहीं होगी। वह पहले इस संस्था की वित्त और विपणन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। शाह ने एसीसी अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल के बाद पद खाली कर दिया था।
विज्ञापन
जय शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के नवनियुक्त अध्यक्ष जय शाह की जगह श्रीलंका के शम्मी सिल्वा को एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) का जिम्मा सौंपा गया है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था के संचालन की जिम्मेदारी संभालने के कारण जय शाह ने एसीसी में अपना पद छोड़ दिया था जिसके बाद शम्मी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। शाह ने एसीसी अध्यक्ष के रूप में तीन कार्यकाल के बाद पद खाली कर दिया था।
विज्ञापन


यह एसीसी में सिल्वा की पहली भूमिका नहीं होगी। वह पहले इस संस्था की वित्त और विपणन समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। सिल्वा ने बयान में कहा, एशियाई क्रिकेट परिषद का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान है। क्रिकेट एशिया की धड़कन है और मैं खेल को ऊपर उठाने, उभरती प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने और हम सभी को एकजुट बनाए रखने के लिए सभी सदस्य देशों के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।

हाल ही में जय शाह ने आईसीसी अध्यक्ष का पद संभाला था
जय शाह ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव के रूप में काम करने के बाद आईसीसी के अध्यक्ष के तौर पर एक दिसंबर से अपने कार्यकाल की शुरुआत कर दी थी। जय शाह इस साल अगस्त में आईसीसी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए थे। वह इस पद को संभालने वाले सबसे युवा अध्यक्ष हैं। जय शाह ग्रेग बार्कले की जगह इस पद बैठे हैं जो नवंबर 2020 से आईसीसी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। जय शाह इस वैश्विक संस्था का नेतृत्व करने वाले पांचवें भारतीय हैं। शाह से पहले व्यवसायी दिवंगत जगमोहन डालमिया, राजनेता शरद पवार, वकील शशांक मनोहर और उद्योगपति एन श्रीनिवासन विश्व क्रिकेट संस्था का नेतृत्व करने वाले भारतीयों में शामिल रहे हैं। 36 साल के शाह पिछले पांच वर्षों से बीसीसीआई सचिव के तौर पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें