फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टेस्ट में द. अफ्रीका की पकड़ मजबूत, श्रीलंका को 304 रन का लक्ष्य

Fri, 15 Feb 2019 11:45 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका बनाम श्रीलंका
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका ने तीन ओवरों में तीन विकेट लेकर पहले टेस्ट के तीसरे दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। श्रीलंका को 304 रन का लक्ष्य मिला है। जवाब में मेहमान टीम ने 83 रन पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। उसे अभी 221 रन की और जरूरत है जबकि सात विकेट शेष हैं। 

विज्ञापन


श्रीलंका के ओपनरों दिमुथ करुणारत्ने (20) और लाहिरू थिरिमाने (21) ने पहले विकेट पर 42 रन जोड़े लेकिन दोनों ओपनर पांच गेंदों के अंदर गंवा दिए। उसके बाद कुसल मेंडिस भी बिना खाता खोले आउट हो गए।  

आठ रन में गंवाए पांच विकेट :  इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने अंतिम पांच विकेट आठ रन में गंवा दिए थे। पहला टेस्ट खेल रहे श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ इम्बुलदेनिया ने 66 रन पर पांच विकेट लिए। दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 259 रन बना पाई थी। एक समय टीम का स्कोर पांच विकेट पर 251 रन था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें