ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट के नुकसान पर 72 रन बना लिए हैं। मार्कस हैरिस 40* और नाथन लायन 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। श्रीलंका के स्कोर से ऑस्ट्रेलिया अभी भी 72 रन पीछे है।
इससे पहले पैट कमिंस (4 विकेट) और झाय रिचर्डसन (3 विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका को पहली पारी में चारों खाने चित कर दिया। श्रीलंका की पहली पारी महज 144 रन पर सिमट गई।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मेहमान टीम की तरफ से एक ही खिलाड़ी ने 50 से ज्यादा का स्कोर कर पाए। श्रीलंका की तरफ से निरोशन डिकवेला ने 64 रन बनाए। बाकी बल्लेबाजी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। रिचर्डसन और कमिंस के अलावा स्टार्क ने 2 विकेट अपनेनाम किए।
दो विकेट के साथ ही मिशेल स्टार्क ने अपने 200 टेस्ट विकेट भी पूरे किए। वो ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बन गए। इससे पहले मिशेल जॉनसन ने 200 विकेट पूरे किए। टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले वो 17वें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं।
श्रीलंका के 144 रन के जवाब में बल्लेबाजी करने ऑस्ट्रेलियाई टीम ने सधी शुरुआत की। श्रीलंक की तरफ से लकमल और परेरा ने एक-एक झटके।