फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हुए दिग्गज लेग स्पिनर मुथैया मुरलीधरन

Thu, 08 Jun 2017 10:10 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
मुथैया मुरलीधरन - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
श्रीलंका के दिग्गज लेग स्पिनर मुथैया मुरलीधरन आईसीसी के 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल हो गए हैं। आईसीसी के चेयरमैन डेव रिचर्डसन ने उन्हें इस खास क्लब में शामिल होने का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस मौके पर मुरलीधरन ने कहा, "यह गर्व और सम्मान की बात है। आईसीसी का यह सबसे बड़ा सम्मान है, जो किसी क्रिकेटर को मिल सकता है। चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान 'हॉल ऑफ फेम' में शामिल होना इसका मजा दोगुना कर देता है। मैं इस खास पल के लिए आईसीसी का शुक्रिया अदा करता हूँ। यह यादगार लम्हा है।"

आईसीसी प्रमुख ने इस मौके पर कहा, "मुरली के आंकड़े उनकी सफलता बयान करते हैं। वो शानदार गेंदबाजी करते थे। उनका 'दूसरा' खेल पाना आसान नहीं था। दुनिया भर के फैंस भी उन्हें काफी पसंद करते थे। उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूँ।"
विज्ञापन
विज्ञापन


Watch the moment that Muttiah Muralitharan was inducted into the ICC Hall of Fame.

Congratulations Murali! 👏🇱🇰 pic.twitter.com/cFJrolaW98— ICC (@ICC) June 8, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें