फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंग्लैंड के हाथों 'व्हाइट वॉश' होने से पहले श्रीलंका ने चयनकर्ताओं को किया बर्खास्त

Sun, 25 Nov 2018 09:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीलंका टीम - फोटो : file photo
विज्ञापन

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम के हार की स्थिति में पहुंचने के बाद रविवार को अपने चयनकर्ताओं को बर्खास्त कर दिया।

विज्ञापन


श्रीलंका की टीम 327 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक चार विकेट पर 53 रन बनाकर संघर्ष कर रही है। उसे पहले और दूसरे टेस्ट मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था। 

पूर्व टेस्ट गेंदबाज ग्रीम लैब्राय की अगुवाई वाले चयन पैनल में गामिनी विक्रमसिंघे, एरिक उपाशंता, चंडिका हथुरूसिंघे और जेरिल वाटर्सज शामिल थे। इस पैनल को जून में ही नियुक्त किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय क्रिकेट बोर्ड के बयान के अनुसार श्रीलंका के खेल मंत्री फैजर मुस्तफा ने रविवार को पैनल को बुलाया और उनका अपनी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें