टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच हाल ही में हुए 3 टेस्ट, 5 वन-डे और एक टी20 इंटरनेशनल मैच में मेजबान टीम की करारी हार के बाद श्रीलंका के पूर्व कप्तान मर्वन अटपट्टू ने कहा कि इस वक्त भारत दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम है। उन्होंने ये भी कहा कि भारत सभी फार्मेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।
अटपट्टू ने कहा, 'श्रीलंका को भारत से मिली 0-9 की हार के बाद ये जाहिर है कि मैं निराश हूं। मगर भारत दुनिया के सभी प्रारूपों में सबसे अच्छी टीम है। भारत पुराने दिनों की तरह नहीं है। अब भारत केवल उप-महाद्वीप में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है।
पढ़ेंः- श्रीलंका-भारत के बीच एकमात्र टी20 मैच में टॉस की गड़बड़ी से हटा राज
कर्नाटक के मैसूर में शुक्रवार को कर्णाटक प्रीमियर लीग (केपीएल) के दौरान इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, 'दुर्भाग्य से श्रीलंका के साथ समस्याएं हो रही हैं। जब आप खिलाड़ियों और समूह को देखेंगे तो जाहिर है कि आपको लगेगा कि उन खिलाड़ियों में आत्मविश्वास की कमी दिखाई देती है।'