फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ODI Hat-Tricks: वनडे में किस देश के नाम सबसे ज्यादा हैट्रिक? भारत इस स्थान पर; ऑस्ट्रेलिया-PAK का ऐसा है हाल

Sun, 31 Aug 2025 11:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में अब तक पांच बार हैट्रिक दर्ज की है। इसमें सबसे पहला नाम चेतन शर्मा का आता है, जिन्होंने 1987 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था।
विज्ञापन
कुलदीप, शमी और मलिंगा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के नाम दर्ज है। इस टीम के गेंदबाजों ने अब तक कुल 11 बार हैट्रिक बनाई है। यह उपलब्धि किसी भी अन्य टीम से ज्यादा है। श्रीलंका के युवा तेज गेंदबाज दिलशन मदुशंका ने हाल ही में हैट्रिक पूरी कर इस सूची में अपना नाम जोड़ा। इसके साथ ही श्रीलंका का रिकॉर्ड और मजबूत हो गया है। लसिथ मलिंगा, जिन्होंने अकेले 3 बार यह कमाल किया, पहले से ही क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े हैट्रिक गेंदबाजों में गिने जाते हैं।
विज्ञापन

पाकिस्तान दूसरे नंबर पर
इस सूची में पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने अब तक आठ बार हैट्रिक ली है। वसीम अकरम, सकलैन मुश्ताक, वकार यूनुस और मोहम्मद सामी जैसे पूर्व गेंदबाजों ने पाकिस्तान को इस खास उपलब्धि तक पहुंचाया है। मुश्ताक और अकरम ने वनडे में दो-दो बार हैट्रिक ली हैं। पाकिस्तान की गेंदबाजी हमेशा से अपनी आक्रामकता और धारदार स्पेल के लिए जानी जाती रही है, और यह रिकॉर्ड उसकी उसी ताकत को दर्शाता है।

भारत की उपलब्धियां
भारत के गेंदबाजों ने वनडे क्रिकेट में अब तक पांच बार हैट्रिक दर्ज की है। इसमें सबसे पहला नाम चेतन शर्मा का आता है, जिन्होंने 1987 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा किया था। इसके बाद कपिल देव, कुलदीप यादव (दो बार) और मोहम्मद शमी भी यह कमाल कर चुके हैं। भारत की ओर से हाल के वर्षों में कुलदीप यादव और शमी की हैट्रिक चर्चा का बड़ा विषय रही है।

ऑस्ट्रेलिया और बाकी टीमें
ऑस्ट्रेलिया इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है और उसके गेंदबाज छह बार हैट्रिक बना चुके हैं। वहीं, इसके बाद भारत और बांग्लादेश का नंबर आता है। दोनों बराबरी पर हैं और दोनों देशों के नाम पांच-पांच हैट्रिक हैं। न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने चार-चार बार यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज दो-दो हैट्रिक के साथ सूची में सबसे नीचे हैं।
 
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा हैट्रिक बनाने वाली टीमें और खिलाड़ी

टीम हैट्रिक खिलाड़ी
श्रीलंका 11 लसिथ मलिंगा (3), चमिंडा वास (2), परवेज महरूफ, तिसारा परेरा, शेहान मदुशंका, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्षाना, दिलशन मदुशंका
पाकिस्तान 8 वसीम अकरम (2), सकलैन मुश्ताक (2), जलाल-उद-दीन, आकिब जावेद, वकार यूनुस, मोहम्मद सामी
ऑस्ट्रेलिया 6 ब्रूस रीड, एंथनी स्टुअर्ट, ब्रेट ली, डैन क्रिश्चियन, क्लिंट मैके, जेम्स फॉकनर
भारत 5 चेतन शर्मा, कपिल देव, कुलदीप यादव (2), मोहम्मद शमी
बांग्लादेश 5 शाहादत हुसैन, अब्दुर रज्जाक, रुबेल हुसैन, तैजुल इस्लाम, तास्किन अहमद
न्यूजीलैंड 4 ट्रेंट बोल्ट (2), डैनी मॉरिसन, शेन बॉन्ड
इंग्लैंड 4 जेम्स एंडरसन, स्टीव हार्मिसन, एंड्रयू फ्लिंटॉफ, स्टीवन फिन
दक्षिण अफ्रीका 4 चार्ल लांगेवेल्ट, जेपी डुमिनी, कगिसो रबाडा, इमरान ताहिर
जिम्बाब्वे 2 एड्डो ब्रांड्स, प्रॉस्पर उत्सेया
वेस्टइंडीज 2 जेरोम टेलर, केमार रोच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें