श्रीलंका ने बारिश बाधित दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को डकवर्थ-लुइस नियम से 17 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 49.2 ओवर में 9 विकेट पर 223 रन बनाए। तिलकरत्ने दिलशान और दिनेश चांडीमल ने सर्वाधिक 43 रन का योगदान दिया।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मोर्ने मोर्कल ने 34 रन देकर तीन विकेट झटके। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 21 ओवर में 5 विकेट पर 104 रन बनाए। एलविरो पीटरसन ने सर्वाधिक 24 रन बनाए जबकि डेविड मिलर ने नाबाद 22 रन बनाए।