फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI जुलाई में दौरे की संभावना तलाशे, कोरोना के बीच दर्शकों के बिना भी द्विपक्षीय सीरीज चाहता है श्रीलंका

Sat, 16 May 2020 08:21 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बीसीसीआई
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण भारतीय टीम के श्रीलंका दौरे पर बरकरार अनिश्चितता के बीच श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (एससीएल) ने बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि वे जुलाई में इस निर्धारित सीरीज के लिए दौरा करने पर गंभीरता से विचार करें।भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम में जून-जुलाई में श्रीलंका का दौरा शामिल है जहां टीम को तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने हैं। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण हालांकि इस दौरे पर संशय बरकरार है।

विज्ञापन


‘द आईलैंड’ में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक एससीएल जुलाई के आखिरी में भारतीय टीम के साथ सीमित ओवरों का मुकाबला खेलने का इच्छुक है। उसने इसके लिए बीसीसीआई को ई-मेल भी किया है। बोर्ड को बीसीसीआई के जवाब का इंतजार है। रिपोर्ट के मुताबिक, ‘श्रीलंका क्रिकेट ने बीसीसीआई को ई-मेल भेज कर जुलाई के आखिरी में द्विपक्षीय क्रिकेट को फिर से शुरू करने की संभावना पर विचार करने को कहा है।’ रिपोर्ट में अधिकारी के हवाले से कहा गया, ‘ उन्हें सख्त एकांतवास के नियमों का पालन करना होगा और प्रशंसकों की सुरक्षा को देखते हुए सीरीज का आयोजन दर्शकों के बिना होगा।’
विज्ञापन


बीसीसीआई का रुख हालांकि साफ है कि जब तक सरकार की ओर से स्पष्ट निर्देश और यात्रा की सलाह नहीं दी जाती है, वे इस समय कुछ भी करने में सक्षम नहीं होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें