फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका को जल्द मिलेगी 1.15 करोड़ डॉलर की राशि, आईसीसी ने किया एलान

Sun, 03 Mar 2019 07:13 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sri lanka emerging team
विज्ञापन

श्रीलंकाई क्रिकेट की संकट में घिरी संचालन संस्था ने रविवार को घोषणा की कि उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा रोकी गयी 1.15 करोड़ डॉलर की राशि मिल जाएगी। आईसीसी ने इसके अध्यक्ष पद के लिये चल रहे विवाद के कारण आठ महीने तक इस राशि को रोक दिया था।

विज्ञापन


आईसीसी ने श्रीलंका को दी जाने वाली राशि रोक ली थी क्योंकि देश की सरकार ने पिछले साल चुनाव के बिना ही एक अधिकारी को खेल का काम संभालने के लिये नियुक्त कर दिया था। श्रीलंका क्रिकेट लंबे समय तक भ्रष्टाचार के आरोपों से जूझता रहा और हाल में आईसीसी ने उसे सबसे ज्यादा भ्रष्ट क्रिकेट प्रशासन कहा था। अंतत: चुनाव पिछले महीने कराये गये जिसमें शम्मी सिल्वा को अध्यक्ष चुना गया।

संचालन संस्था ने कहा, 'श्रीलंका क्रिकेट यह घोषणा करना चाहता है कि आईसीसी के साथ उच्च स्तर की चर्चाओं के बाद श्रीलंका क्रिकेट की नयी कार्यकारी समिति को आईसीसी से मिलने वाली राशि मिल जायेगी जो काफी समय से रूकी हुई थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें