फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई दिन में ही हार गया नंबर वन ऑस्ट्रेलिया, सीरीज भी गंवा दी

Sat, 06 Aug 2016 06:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
टेस्ट में वर्ल्ड नंबर वन ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट में जीत के लिए 413 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था और इसे हासिल करने के लिए उसे 3 दिन से ज्यादा का वक्त मिला लेकिन कंगारू टीम तीसरे दिन के दूसरे सत्र के पहले घंटे में महज 183 रन पर आउट हो गई और श्रीलंका ने 229 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज करा ली।
विज्ञापन


गाले में इस बड़ी जीत के साथ ही मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले श्रीलंका ने इस टीम के खिलाफ आखिरी बार 1999 में सीरीज में जीत हासिल की थी। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच कोलंबो में 13 अगस्त से शुरू होगा।

ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने दूसरी पारी में 6 विकेट झटकते हुए श्रीलंका को ऐतिहासिक जीत दिला दी। श्रीलंका ने तीसरे दिन लंच के कुछ देर बाद ही कंगारू टीम को 183 रनों पर समेट दिया। अनुभवी फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ ने दूसरे दिन हैट्रिक लेते हुए कंगारू टीम की पहली पारी सस्ते में निपटाने के साथ ही अपनी टीम की जीत की राह आसान कर दी।
विज्ञापन


मेहमान कंगारू टीम को गाले अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में तीन दिन के अंदर शर्मनाक हार से बचने के लिए शनिवार को कड़ी मेहनत करने की कोशिश की लेकिन टीम कामयाब नहीं रही। हालांकि मिशेल स्टार्क के छह विकेट की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को दूसरी पारी में 237 रन ही बनाने दिए, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम दिन के पहले सत्र में पहली पारी में महज 106 रन पर सिमट गई थी। यह श्रीलंका के खिलाफ 28 टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया का न्यूनतम स्कोर है। श्रीलंका ने पालेकेले में पहला टेस्ट अपने नाम किया था। 
विज्ञापन

पिछले 116 सालों में रही कंगारू टीम की सबसे छोटी पारी 

- फोटो : PTI
कल के नाबाद बल्लेबाज डेविड वार्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ ने आज पारी की शुरुआत की और चौथे विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी कर टीम को थोड़ी राहत दी, लेकिन 61 रन के स्कोर पर इस जोड़ी के टूट जाने के बाद गेंदबाजों ने कंगारुओं पर घेर लिया और किसी भी बल्लेबाज को टिकने ही नहीं दिया। वार्नर ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए तो कप्तान स्मिथ ने 30 रनों की पारी खेली।
 
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी महज 50.1 ओवर में आउट हो गई जबकि पहली पारी में टीम सिर्फ 33.2 ओवर ही खेलकर सकी थी। इस तरह से उसके बल्लेबाज पूरे मैच में 501 गेंद खेल सके जो पिछले 116 साल यानी 1900 से कंगारू टीम का किसी टेस्ट मैच में खेले गए गेंदों के लिहाज से पांचवीं सबसे छोटी पारी है।

वहीं 2000 के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ ऐसा पहली बार हुआ जब किसी मैच की दोनों पारियों में आधी टीम 100 रन का स्कोर करने से पहले ही आउट हो गई। 

इससे पहले श्रीलंका ने शुक्रवार को दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 413 रनों का बड़ा लक्ष्य देने के बाद आखिरी सत्र में 3 विकेट चटकाने के साथ ही मेहमान टीम पर शिकंजा कस दिया था। दूसरे दिन कुल 21 विकेट गिरे थे, जिसमें श्रीलंका के रंगना हेराथ की हैट्रिक भी शामिल था। दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 25 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें