फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने वनडे में बनाया अपना नौंवां सबसे छोटा स्कोर

Sat, 30 Aug 2014 09:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दिन पहले ही कप्तान बदलने की मांग उठने का असर पाकिस्तान की किकेट टीम पर दिखा और पूरी टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई।
विज्ञापन


शनिवार को दांबुला में तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया। इस मैच से पहले दोनों ही टीमें एक-एक मैच जीतकर सीरीज में बराबरी पर थी और दोनों ही के पास सीरीज में जीत हासिल करने का बेहतरीन मौका था। लेकिन निर्णायक मैच से एक दिन पहले पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने वर्तमान कप्तान मिस्बाह उल हक को तुरंत हटाने की मांग कर डाली।

शोएब ने भले ही टीम की बेहतरी के लिए कप्तान बदलने की मांग की हो लेकिन श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में यह नुकसानदायक साबित हुआ। श्रीलंका ने बेहद आसान मुकाबले में पाकिस्तान को डकवर्थ-लुइस नियम के आधार पर 178 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन

गलत साबित हुआ पाक का फैसला

सीरीज के अंतिम मैच में पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हो गया।

पाक को पहला झटका तीसरे ओवर में शर्जील खान (0) के रूप में लगा, जिसे धम्मिका प्रसाद ने महेला जयवर्धने के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद दूसरे ओपनर अहमद शहजाद (10) और मोहम्मद हफीज (1) टीम के 14 रन के स्कोर पर आउट हो गए।

हालांकि चौथे विकेट के लिए कप्तान मिस्बाह-उल-हक ने फव्वाद आलम के साथ 33 रनों की साझेदारी कर टीम को संकट से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन कप्तान 18 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए। इसके बाद पाक की टीम का लड़खड़ाने का सिलसिला शुरू हो गया।

पाकिस्तान के 8 विकेट एक समय 81 रन पर ही गिर गए थे तभी बारिश ने दस्तक दे दी। लगभग एक घंटे बाद दोबारा जब खेल शुरू हुआ तो अंपायरों ने मैच 48-48 ओवर का कर दिया लेकिन पाकिस्तान की टीम बारिश के बाद महज 6 ओवर ही और खेल सकी।

दहाई भी नहीं पार कर सके 11 में 8 बल्‍लेबाज

50 रन से पहले अपने शीर्ष क्रम के 4 बल्‍लेबाजों का विकेट गंवाने के बाद पाकिस्तान कभी भी खराब स्थिति से उबर ही नहीं सका। निचले क्रम के 6 बल्‍लेबाज अपना स्कोर दहाई के पार भी नहीं ले जा सके। पाकिस्‍तान की पूरी टीम 32.1 ओवर में 102 रन बनाकर आउट हो गई। वनडे क्रिकेट में पाक टीम का यह नौवां सबसे छोटा स्कोर है‍।  

पाक की ओर से फव्वाद आलम ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। लेकिन दूसरे छोर पर विकेटों का पतन जारी रहा। शाहिद अफरीदी (2) समेत पाक के 8 बल्‍लेबाज दहाई के आंकड़े भी नहीं छू सके।

श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज थिषारा परेरा ने 34 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि धम्मिका प्रसाद ने 2 सफलता हासिल की।
विज्ञापन

19वें ओवर में ही हासिल कर लिया लक्ष्य

पाकिस्तान 32.1 ओवर में ही 102 रन बनाकर आउट हो गई थी लेकिन बारिश के कारण खेल कुछ देर तक बाधित रहा और जब शुरू हुआ तो डक‌वर्थ-लुइस नियम के आधार पर श्रीलंका को 48 ओवर में 101 रनों का लक्ष्य मिला।

बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका टीम ने धुआंधार शुरुआत की और ओपनरों उपल थरंगा और दिलशान तिलकरत्ने ने पहले विकेट के लिए 7 ओवर में 46 रन जोड़ ‌लिए। लेकिन इस बीच थरंगा 14 रन बनाकर मोहम्‍म्द इरफान की गेंद पर बोल्ड हो गए।

हालांकि इसके बाद कुमार संगकारा (2) भी सस्‍ते में आउट हो गए। लेकिन छोटे से लक्ष्य के लिए दिलशान ने एक छोर संभाले रखा था और अर्धशतकीय पारी भी खेली। संगकारा ने महेला जयवर्धने (26) के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। जयवर्धने तब आउट हुए जब टीम का स्कोर 100 रन हो गया था। जीत की औपचारिकता दिलशान ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका मारकर की। इस चौके से उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें