फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने किया 'क्लीन स्वीप', पाकिस्तान ने यूएई में पहली बार गंवाई सीरीज

Wed, 11 Oct 2017 01:58 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
दिलरुवान परेरा
विज्ञापन
ऑफ स्पिनर दिलरुवान परेरा ने पांच विकेट लेकर श्रीलंका को पाकिस्तान के खिलाफ यहां दूसरे टेस्ट में 68 रन से जीत दिला दी। इस जीत के साथ सीरीज में 2-0 की बढ़त के साथ श्रीलंका ने सीरीज अपने कब्जे में भी कर ली। श्रीलंका ने पहला टेस्ट आबु धाबी में 21 रन से जीता था। 
विज्ञापन


परेरा ने 98 रन देकर पांच विकेट लिए। पाकिस्तान की टीम को 317 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन टीम पांचवें और अंतिम दिन 248 रन पर ऑलआउट हो गई। असद शफीक ने अपना 11वां टेस्ट शतक बनाते हुए 112 रन की पारी खेली। 

शफीक और कप्तान सरफराज अहमद (68) ने छठे विकेट के लिए 173 रन जोड़े। शफीक नौवें बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। शफीक ने 253 मिनट क्रीज पर रुकते हुए अपनी पारी में दस चौके लगाए। शफीक ने पिछले साल ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शतक (137 रन) लगाया थास लेकिन तब भी पाक हार गया था। 
विज्ञापन


यूएई में पाक की सात वर्षों में पहली हार 

यह पाकिस्तान की अपने दूसरे घरेलू मैदान संयुक्त अरब अमीरात में सात वर्षों में पहली हार है। उन्होंने यूएई में पिछले नौ में से पांच मैच जीते थे और चार ड्रॉ रहे थे। उल्लेखनीय है कि 2009 में श्रीलंका टीम की बस पर हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान तटस्थ स्थल यूएई में खेलने को विवश है। 

इसके अलावा 2007 में दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद यह पाकिस्तान की घरेलू टेस्ट में पहली सीरीज हार है। 2007 में पाकिस्तान ने अपने मैदानों पर मैच खेले थे।  पाकिस्तान क्रिकेट के इतिहास में उनका दूसरी बार क्लीनस्वीप हुआ है। इस जीत से श्रीलंका आईसीसी टेस्ट टीम रैंकिंग में छठे स्थान पर पहुंच गया है जबकि पाकिस्तान एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें