फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने विंडीज को पांच रन से हराया

Sat, 29 Sep 2012 12:36 AM IST
गाले/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बूते श्रीलंका ने महिला ट्वंटी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ‘बी’ के मुकाबले में डकवर्थ लुइस नियम से वेस्ट इंडीज को पांच रन से हराकर शानदार आगाज किया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 10.3 ओवर में तीन विकेट पर 50 रन बनाए थे कि बारिश की वजह से खेल रोक देना पड़ा। ओपनर इनोका गालागेदेरा ने 15 और कप्तान शशिकला श्रीवरदेने ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन


बारिश रुकने के बाद वेस्ट  इंडीज को आठ ओवर में जीत के लिए 48 रन का लक्ष्य दिया गया लेकिन कैरिबियाई टीम आठ ओवर में 42 रन की बना सकी। प्लेयर ऑफ द मैच चमनी सेनेविरत्ना ने श्रीलंका की ओर से दो ओवर में चार रन देकर दो विकेट झटके जबकि इनोका रानावीरा ने दो ओवर में नौ रन देकर इतने ही विकेट हासिल किए। विंडीज के सर्वाधिक 12 रन स्टेसी एन्न किंग ने बनाए।

डिवाइन के पचासे से जीता न्यूजीलैंड
प्लेयर आफ द मैच स्टेफिनी डिवाइन के 59 रन और दो विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को महिला विश्व कप टी- 20  टूर्नामेंट में 22 रन से हराकर शानदार शुरुआत की। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डिवाइन और फ्रांसिस मैके (49) ने 84 रन की जबरदस्त साझीदारी निभाई और 151 रन का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन


जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 129 रन ही बना सकी। डिवाइन ने 46 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। मैके ने 40 गेंदों में सात चौकों की मदद से 49 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से सुसान बेनेड़ा और डेन वान नीकर्क ने दो-दो विकेट लिए जबकि सुनेट्टो लाबसर को एक विकेट मिला।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें