फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर चलाई गाड़ी, 4 साल से नहीं खेला कोई वन-डे, अब वर्ल्ड कप में करेगा कप्तानी

Thu, 18 Apr 2019 05:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को 30 मई से शुरू होने जा रहे विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। टीम में लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। मगर एक बात जो हर किसी को खटक रही है, वह है दिमुथ करुणारत्ने को कप्तानी सौंपना।
विज्ञापन

2 of 7
एंजेलो मैथ्यूज
लसिथ मलिंगा और एंजेलो मैथ्यूज जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बावजूद बोर्ड ने एक ऐसे खिलाड़ी को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट की कप्तानी सौंपी, जिसने लगभग 4 साल से कोई वन-डे मैच नहीं खेला। इतना ही नहीं 30 वर्षीय यह खिलाड़ी बीते दिनों काफी विवादों में भी रहा।
विज्ञापन

3 of 7
दिमुथ करुणारत्ने
31 मार्च 2019 को दिमुथ करुणारत्ने ने शराब के नशे में गाड़ी चलाते हुए एक तिपहिया वाहन चालक को घायल कर दिया था। बाद में उन्हें हिरासत में लेने के बाद रिहा कर दिया गया। अगले दिन अदालत में पेश किए जाने के बाद मजिस्ट्रेट ने लाइसेंस तक रद्द कर दिया था। 

4 of 7
दिमुथ करुणारत्ने - फोटो : ht
इस पूरे मामले के बाद श्रीलंकाई कप्तान ने क्रिकेट बोर्ड से माफी भी मांगी थी। यहां यह भी बताना जरूरी हो जाता है कि करुणारत्ने ने अपने करियर में महज 17 वन-डे मुकाबले ही खेले हैं। साल 2015 वर्ल्ड कप के बाद इस खिलाड़ी ने एक भी वन-डे मैच नहीं खेला।
विज्ञापन

5 of 7
डिमुथ करुणारत्ने - फोटो : ht
इतना ही नहीं उन्हें वन-डे फॉर्मेट में कप्तानी का कोई अनुभव भी नहीं है। बतौर बल्लेबाज वे वन-डे में फेल रहे हैं। उनका औसत करीब 16 का है और उनका स्ट्राइक रेट भी 70 से नीचे हैं। हालांकि हाल ही में श्रीलंका का टेस्ट कप्तान बनने के बाद करुणारत्ने श्रीलंका को साउथ अफ्रीका दौरे पर ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताई थी।
विज्ञापन

6 of 7
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका क्रिकेट के प्रमुख शम्मी सिल्वा ने टीम की घोषणा करते हुए मलिंगा के बारे में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि वह देश के लिए खेलेगा।’ ऐसी अटकलें थी कि कप्तानी छिनने के बाद वह क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। चयन समिति के प्रमुख असांथा डिमेल ने कहा, ‘मैने फोन पर उससे बात की है और उसे कारण भी बताए।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीलंका क्रिकेट फैंस
श्रीलंका को विश्व कप में पहला मैच एक जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। श्रीलंका की विश्व कप टीम में करूणारत्ने के अलावा जीवन मेंडिस, मिलिंदा सिरिवर्धने , जैफ्री वेंडरसे की भी वापसी हुई है। 

विश्व कप के लिए श्रीलंकाई टीम: 

दिमुथ करूणारत्ने (कप्तान), लसिथ मलिंगा, एंजेलो मैथ्यूज, तिसारा परेरा, कुसाल जनिथ परेरा, धनंजय डिसिल्वा, कुसाल मेंडिस, इसुरू उदाना, मिलिंदा सिरिवर्धने, अविष्का फर्नांडो, जीवन मेंडिस, लाहिरू तिरिमन्ने, जैफ्री वेंडरसे, नुवान प्रदीप और सुरंगा लकमल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें