शादियों में दहेज के रूप में रुपये-पैसे या गाड़ियां देने की बात तो आपने बहुत सुनी और देखी होगी, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दहेज में जहरीले सांप भी दिए जाते हैं। ये बात जानकर आपको हैरानी तो हो रही होगी, लेकिन ये बात सौ फीसदी सच है।
विज्ञापन
2 of 5
Snake
- फोटो : File photo
मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय में यह प्रथा है कि लोग अपने दामाद को दहेज में 21 जहरीले सांप देते हैं। इस समुदाय में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। मान्यता है कि अगर इस समुदाय से जुड़ा कोई शख्स अपनी बेटी को शादी में सांप नहीं देता तो उसकी बेटी की शादी जल्दी ही टूट जाती है।
विज्ञापन
3 of 5
सांप
- फोटो : Social media
कहते हैं कि बेटी की शादी तय होते ही पिता अपने दामाद को तोहफा देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देते हैं। इनमें गेंहुअन जैसे जहरीले सांप भी होते हैं। यहां के बच्चों को भी उन जहरीले सांपों से डर नहीं लगता बल्कि वो उनके साथ आराम से खेलते नजर आते हैं।
4 of 5
सांप
- फोटो : Social media
दरअसल, इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पकड़ना है और वो उन्हें लोगों को दिखाकर पैसा कमाते हैं। यही वजह है कि पिता अपनी दामाद को दहेज में सांप देता है, ताकि वो इन सांपों के जरिए कमाई कर सके और परिवार का पेट पाल सके।
इस समुदाय में सांपों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ा नियम भी बनाया गया है। कहते हैं कि अगर सांप इनके पिटारे में मर जाता है तो पूरे परिवार के लोगों को मुंडन कराना पड़ता है। साथ ही समुदाय के सभी लोगों को भोज करना पड़ता है।