फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान

Mon, 24 Jul 2017 01:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट टीम - फोटो : icc
विज्ञापन
श्रीलंका ने भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। 
विज्ञापन


श्रीलंका के नव नियुक्त नियमित टेस्ट कप्तान दिनेश चंडीमल पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे क्योंकि वो निमोनिया से पूरी तरह ठीक नहीं हुए हैं। श्रीलंका टीम का कप्तान रंगना हेराथ को बनाया गया है, जिन्होंने जिम्बाब्वे दौरे पर टीम का नेतृत्व किया था।

pic.twitter.com/7l1hIlR5l2— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) July 23, 2017



हेराथ श्रीलंका के सर्वश्रेष्ठ स्पिनर्स में से एक हैं और बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने 1000 फर्स्ट क्लास विकेट्स लेने का कारनामा पूरा किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का सफल पीछा करने में अहम भूमिका निभाने वाले असेला गुनारत्ने और निरोशन डिकवेला को बरकरार रखा गया है। मेजबान टीम ने उपुल थरंगा, कुसल मेंडिस और दिमुथ करुनारत्ने को भी जगह दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट टीम में इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

रंगना हैराथ - फोटो : getty
ऑलराउंडर्स में धनंजय डी सिल्वा और एंजेलो मैथ्यूज पर टीम प्रबंधन ने भरोसा जताया है। श्रीलंका ने खेल के तीनों विभागों में अपना प्रदर्शन सुधारने के इरादे से तेज गेंदबाजी विभाग में नुवान प्रदीप, सुरंगा लकमल, लहिरू कुमार और विश्वा फर्नांडो को टीम में शामिल किया है।

हेराथ के अलावा दिलरुवान परेरा एक और स्पिनर हैं, जिन्हें टीम में शामिल किया गया है। टीम ने अनकैप्ड प्लेयर मलिंडा पुष्पकुमार को भी मौका दिया गया है। धनंजय को कप्तान दिनेश चंडीमल की जगह शामिल किया गया है। पुष्पकुमार और प्रदीप को क्रमशः लक्षण संदाकन और दुशामंथ चमीरा की जगह शामिल किया गया है।

भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट 26 जुलाई से गॉल स्टेडियम में शुरू होगा। 

श्रीलंका टीम इस प्रकार है :

रंगना हेराथ (कप्तान), उपुल थरंगा, दिमुथ करुनारात्ने, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुनारात्ने, निरोशन डिकवेला, धनञ्जय डी सिल्वा, दनुश्का गुनाक्थिलाका, दिलरुवान परेरा, सुरंगा लकमल, लहिरू कुमार, विश्वा फर्नांडो, मलिंडा पुष्पकुमार और नुवान प्रदीप।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें