फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोट से उबरकर टीम इंडिया में की वापसी, पहले टेस्ट में खेलने पर 'सस्पेंस' बना

Mon, 24 Jul 2017 12:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : sportskeeda
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट से पूर्व भारतीय टीम की चिंता बढ़ गई है। ओपनर लोकेश राहुल को बुखार है और वो टीम के साथ गॉल जाने के बजाय कोलंबो में ही रुक गए हैं। 
विज्ञापन


राहुल बुखार की वजह से कोलंबो में रुके हैं, लेकिन टीम के लिए राहत भरी खबर ये है कि सभी टेस्ट नेगेटिव आए हैं। हालांकि, कर्णाटक के बल्लेबाज का सोमवार की सुबह गॉल जाना संभव है, लेकिन पहले टेस्ट में उनके हिस्सा लेने पर सस्पेंस बरकरार है। 

अगर राहुल समय पर फिट हो गए तो पहले टेस्ट में खेलेंगे। चोट से वापसी करने वाले राहुल इस दौरे पर फॉर्म में नजर आए थे और उन्होंने बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन के खिलाफ शानदार फिफ्टी लगाई थी। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वे कितनी जल्दी फिटनेस हासिल करते हैं। यदि वे फिट नहीं हुए तो शिखर धवन के साथ अभिनव मुकुंद को पारी की शुरुआत करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

राहुल के लिए पिछला सीजन रहा शानदार

लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo
राहुल ने पिछले सीजन में दमदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट की सात पारियों में से 6 अर्धशतक जड़े थे। 25 वर्षीय राहुल ने इंटरनेशनल स्तर पर लंबे समय के बाद वापसी की है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान उनके कंधे में चोट लगी थी। इसके बाद उन्होंने सर्जरी कराई और आईपीएल व चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा नहीं लिया। भारत के पिछले श्रीलंका दौरे पर राहुल का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा तथा। उन्होंने वहां शतक जमाकर टीम में अपनी जगह पक्की की थी।

विराट कोहली ने हमेशा राहुल की तारीफ की है और अब पहले टेस्ट में उनके खेलने के सस्पेंस के बाद टीम संयोजन में मुश्किलें आ सकती हैं। भारत को 26 जुलाई को गॉल में पहला टेस्ट खेलना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें