भारत और श्रीलंका के बीच 12 अगस्त से शुरू हो रहे तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और आखिरी टेस्ट के लिए टीम की घोषणा कर दी है। चोट के कारण परेशानियों का सामना कर रही श्रीलंकाई टीम में रंगना हेराथ और नुवान प्रदीप शामिल नहीं हैं। इसके अलावा पहले दो टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले धनुष्का गुनाथिलका को भी टीम में जगह नहीं मिली है।
जिंबाब्वे के खिलाफ भारत के खिलाफ सीरीज शुरू होने के पहले हुए एकलौते टेस्ट के लिए टीम में जगह हासिल करने वाले दुषमंथा चमीरा की टीम में वापसी हुई है। चमीरा ने श्रीलंका के लिए अबतक 6 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 33 की औसत से 22 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें आखिरी बार श्रीलंकाई एकादश में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट में मिली थी।
वहीं 29 वर्षीय तेज गेंदबाज लहिरू गमागे को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने अब तक खेले 81 प्रथम श्रेणी मैचों में 30 की औसत से 220 विकेट हासिल किए हैं। उन्हें भारत के खिलाफ मौजूदा दौरे में खेले गए दो दिवसीय अभ्यास मैच में श्रीलंका बोर्ड प्रेसिडेंट इलेवन टीम में जगह मिली थी। उस मैच में 17 ओवर में 67 रन देकर वह कोई विकेट हासिल नहीं कर सके थे। गमागे ने साल 2014 में श्रीलंका के लिए एकदिवसीय डेब्यू किया था। 5 मैचों में वह कोई प्रभाव नहीं छोड़ पाए। इस वजह से उन्हें अपनी जगह से हाथ धोना पड़ा। उनके नाम वनडे में केवल 2 विकेट दर्ज हैं।
चयनकर्ताओं ने तीसरे टेस्ट के लिए धनुष्का गुणाथिलके को भी टीम से बाहर करने का निर्णय लिया। गाले टेस्ट में में उन्होंने दोनों पारियों में 16 और 2 रन बनाए। निमोनिया से उबरकर टीम में वापसी करने वाले कप्तान दिनेश चांदीमल के लिए उन्हें कोलंबो में अंतिम एकादश से बाहर होना पड़ा।
तीसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम
दिनेश चांदीमल(कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, उपुल थरंगा, दिमुथ करुणारत्ने, निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), कुसाल मेंडिस, धनंजय डिसिल्वा, लहिरू कुमारा, विश्व फर्नांडो, दिलरुवान परेरा, मलिंदा पुष्पकुमारा, लक्ष्मण संदाकन, लहिरू थिरिमाने, दुषमंथा चमीरा, लहिरू गामगे,