श्रीलंका ने जिंबाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के 15 सदस्यीय टीम घोषित की। जिंबाब्वे की आईसीसी का निलंबन हटाने के बाद यह पहली सीरीज होगी। दोनों टेस्ट मैच में हरारे में खेले जाएंगे। पहला मैच रविवार से जबकि दूसरा मैच 27 जनवरी से शुरू होगा। जिंबाब्वे ने अपना आखिरी टेस्ट मैच नवंबर 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था।
टीम : दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशादा फर्नांडो, कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, दिनेश चंदीमल, लाहिरु थिरिमाने, धनंजय डिसिल्वा, निरोशन डिकवेला, दिलरुवान परेरा, लसिथ एंबुलडनिया, लाहिरु कुमारा, विश्वा फर्नांडो, कासुन राजिता, लक्षण संदाकन और सुरंगा लकमल।