फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SL A: भारत और श्रीलंका की ए टीमों के बीच बहुदिवसीय मैच में आकिब पर होंगी नजरें, जुरेल करेंगे कप्तानी

Wed, 24 Jun 2026 09:04 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गुरुवार से पहला अनाधिकृत टेस्ट मैच की शुरुआत होगी। भारत ए टीम इस मैच में ध्रुव जुरेल की कप्तानी में खेलने उतरेगी। सबसे ज्यादा नजरें आकिब नबी पर होंगी।
विज्ञापन
भारत ए बनाम श्रीलंका ए - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज गेंदबाज आकिब नबी और भारतीय टेस्ट टीम के कुछ नियमित खिलाड़ी गुरुवार से शुरू हो रही श्रीलंका ए के खिलाफ लाल गेंद (बहुदिवसीय) की दो मैचों की सीरीज में भारत ए के लिए मैदान पर उतरेंगे तो उनके सामने खुद को साबित करने के साथ-साथ चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का भी अच्छा मौका होगा। जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में 60 विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन के बावजूद अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए नबी को नहीं चुने जाने पर उनके समर्थकों और विशेषज्ञों ने सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

बरार भी हैं टीम का हिस्सा
श्रीलंका की सपाट पिचों पर उनका प्रदर्शन अगर अच्छा रहा, तो चयनकर्ताओं के लिए आकिब को राष्ट्रीय टीम से लंबे समय तक दूर रखना मुश्किल हो सकता है। भारतीय टीम को भी इस वर्ष श्रीलंका के बाद न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलनी है, जहां की परिस्थितियां नबी की गेंदबाजी के अनुकूल होगी। तेज गेंदबाज गुरनूर बरार भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह यहां प्रभाव छोड़ते हैं, तो सीनियर टीम में अपनी जगह बनाए रखने की उनकी संभावना मजबूत हो सकती है।

सुदर्शन-पडिक्कल भी आएंगे नजर
टीम की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के हाथों में होगी। यह सीरीज उनके नेतृत्व कौशल के लिए भी अहम मानी जा रही है। यह सीरीज साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल के लिए भी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज टीम में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। सुदर्शन अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय एकादश का हिस्सा थे, जबकि पडिक्कल को बाहर बैठना पड़ा था। अंशुल कंबोज, हर्ष दुबे और ऋतुराज गायकवाड़ के पास भी इस सीरीज से राष्ट्रीय टीम में अपनी दावेदारी मजबूत करने का अवसर होगा।
विज्ञापन

भारत ए टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल (उपकप्तान), रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, सारांश जैन, गुरनूर बरार, आकिब नबी, यश ठाकुर, अंशुल कंबोज, एन जगदीशन (विकेटकीपर), अमन मोखाडे, शेख रशीद और जिशान अंसारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें