फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND A vs SL A: सुदर्शन की चोट ने बढ़ाई चिंता, फिर भी भारत ए ने 170 रन की बढ़त बनाई; आकिब नबी ने झटके चार विकेट

Sat, 27 Jun 2026 07:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गाले

सार

भारत ए ने पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंका ए पर अपनी पकड़ मजबूत करते हुए कुल बढ़त 170 रन की कर ली, लेकिन पहली पारी में शतक लगाने वाले साई सुदर्शन दूसरी पारी में चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। वहीं, आकिब नबी की शानदार गेंदबाजी (4/58) की बदौलत भारत ए ने श्रीलंका ए को पहली पारी में 330 रन पर समेटकर 122 रन की अहम बढ़त हासिल की।

विज्ञापन
भारत ए बनाम श्रीलंका ए - फोटो : @BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ए और श्रीलंका ए के बीच खेले जा रहे पहले अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय टीम ने मैच पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली। हालांकि, दिन के अंत में टीम को एक बड़ा झटका तब लगा, जब पहली पारी में शतक लगाने वाले सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन दूसरी पारी के दौरान चोटिल होकर रिटायर्ड हर्ट हो गए। दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ए ने बिना विकेट खोए 48 रन बना लिए थे और उसकी कुल बढ़त 170 रन की हो गई है।
विज्ञापन


पहली पारी में भारत को मिली 122 रन की बढ़त
भारत ए ने अपनी पहली पारी में 452/6 का स्कोर बनाकर पारी घोषित की। जवाब में श्रीलंका ए की टीम 330 रन पर सिमट गई, जिससे भारत को 122 रन की अहम बढ़त मिली। श्रीलंका ए के लिए नुवानिडु फर्नांडो ने 84 रन, साहन अराच्चिगे ने 72 रन और अशेन बंडारा ने 70 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, लेकिन टीम पहली पारी में भारत के स्कोर तक नहीं पहुंच सकी।

आकिब नबी की घातक गेंदबाजी
भारत ए की ओर से तेज गेंदबाज आकिब नबी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 19.4 ओवर में 58 रन देकर चार विकेट हासिल किए। नबी ने श्रीलंका ए के निचले क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया और टीम के आखिरी पांच में से चार विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा यश ठाकुर और हर्ष दुबे ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि अंशुल कंबोज और सारांश जैन को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

दूसरी पारी में साई सुदर्शन चोटिल
दूसरी पारी की शुरुआत भारत ए ने अच्छी की, लेकिन चौथे ओवर में टीम को चिंता में डालने वाली खबर मिली। पहली पारी में 132 रन बनाने वाले साई सुदर्शन सिर्फ सात रन बनाकर चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए। उनकी चोट की गंभीरता को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन आगामी श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले यह भारतीय टीम के लिए चिंता का विषय हो सकता है। दिन का खेल समाप्त होने तक आयुष पांडे (20)* और देवदत्त पडिक्कल (20)* नाबाद लौटे। भारत ए ने 17 ओवर में बिना किसी नुकसान के 48 रन बनाए और अपनी कुल बढ़त 170 रन तक पहुंचा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें