फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK W vs NED W: महिला टी20 विश्वकप में जीत के साथ खत्म हुआ पाकिस्तान का सफर, नीदरलैंड को 37 रनों से हराया

Sat, 27 Jun 2026 07:29 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 37 रन से हराकर अपने अभियान का विजयी समापन किया। गुल फिरोजा की नाबाद 63 रन की पारी और फातिमा सना व आयशा जफर की तीन-तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी टीम की जीत की मुख्य वजह रही।
विज्ञापन
पाकिस्तान की टीम - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान ने अपने अंतिम ग्रुप मुकाबले में नीदरलैंड को 37 रन से हराकर टूर्नामेंट का समापन जीत के साथ किया। पाकिस्तान की इस जीत की नायिका कप्तान फातिमा सना रहीं, जिन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं, आयशा जफर ने भी तीन विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

गुल फिरोजा का बल्ला गरजा
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से गुल फिरोजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 63 रन की पारी खेली। उनके अलावा आयशा जफर ने 32 रन का योगदान दिया। नीदरलैंड की ओर से आइरिस ज्विलिंग ने दो विकेट हासिल किए।

आक्रामक शुरुआत को बरकरार नहीं रख सके बल्लेबाज
127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नीदरलैंड की शुरुआत तेज रही। हीदर सीगर्स ने 16 गेंदों में 24 रन बनाकर टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाई, लेकिन उनके आउट होते ही टीम की पारी लड़खड़ा गई। बाबेट डी लीडे ने 30 रन बनाकर संघर्ष जरूर किया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिला।

पाकिस्तान की स्पिन और तेज गेंदबाजों ने लगातार अंतराल पर विकेट चटकाए। आयशा जफर ने तीन विकेट लेकर मध्यक्रम को ध्वस्त किया, जबकि फातिमा सना ने मैच के अंतिम चरण में ट्रिपल विकेट मेडन ओवर डालते हुए तीन विकेट हासिल किए। नीदरलैंड की पूरी टीम 18 ओवर में 89 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

पाकिस्तान का सफर समाप्त
इस जीत के साथ पाकिस्तान ने टूर्नामेंट में अपना अभियान सकारात्मक अंदाज में समाप्त किया। हालांकि टीम सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी थी, लेकिन आखिरी मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर उसने पांचवें स्थान पर रहते हुए प्रतियोगिता को अलविदा कहा। दूसरी ओर, अपने पहले महिला टी20 विश्व कप में हिस्सा ले रही नीदरलैंड की टीम ने कई मौकों पर जुझारू प्रदर्शन किया, लेकिन जीत हासिल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें