फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs SL: पाकिस्तान में जारी हिंसक प्रदर्शन के चलते वापस लौटी श्रीलंकाई टीम, बीच में छोड़ी सीरीज

Tue, 26 Nov 2024 09:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इसकी पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की। बोर्ड ने बताया कि यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट के साथ बातचीत के बाद लिया गया। 
विज्ञापन
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जारी हिंसक प्रदर्शन के बीच श्रीलंका ए की टीम ने स्वदेश लौटने का फैसला किया है। अब टीम पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबले नहीं खेलेगी। इसकी पुष्टि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने की। बोर्ड ने बताया कि यह फैसला श्रीलंका क्रिकेट के साथ बातचीत के बाद लिया गया। 
विज्ञापन

पहला मैच जीता पाकिस्तान
पाकिस्तान शाहीन और श्रीलंका ए के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सोमवार को खेले गए पहले मैच में पाकिस्तान ने 108 रन से जीत दर्ज की थी। इस मैच में श्रीलंका ने 50 ओवर में सात विकेट पर 306 रन बनाए थे, जवाब में श्रीलंका की टीम 198 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस तरह मेजबानों ने सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन

जल्द होगा नए कार्यक्रम का एलान
इस सीरीज के अंतिम दो मुकाबले बुधवार और शुक्रवार को रावलपिंडी में खेले जाने थे। हालांकि, पाकिस्तान में हो रहे राजीनितक प्रदर्शनों के बीच दोनों बोर्ड ने इन मैचों को स्थगित करने का फैसला लिया। पीसीबी ने बताया कि जल्द ही नई तारीखों का एलान किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें