फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: मोइन अली ने टीम में शामिल करने पर केकेआर का जताया आभार, बोले - भरोसे के लिए धन्यवाद

Tue, 26 Nov 2024 07:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केकेआर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें मोइन ने कहा कि वह कोलकाता फ्रेंचाइजी के साथ जुड़कर काफी उत्सुक हैं। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने उम्मीद जताई कि मौका मिलने पर वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
मोइन अली - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के ऑलराउंडर मोइन अली ने मंगलवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को उन्हें टीम में लेने के लिए धन्यवाद कहा है। केकेआर ने आईपीएल 2025 सीजन के लिए रविवार और सोमवार को सऊदी अरब के शहर जेद्दा में हुई मेगा नीलामी में मोइन को खरीदा था। कोलकाता ने अंत में मोइन को उनके आधार मूल्य दो करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया था। 
विज्ञापन


 

केकेआर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें मोइन ने कहा कि वह कोलकाता फ्रेंचाइजी के साथ जुड़कर काफी उत्सुक हैं। इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने उम्मीद जताई कि मौका मिलने पर वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मोइन ने कहा, मैं केकेआर से जुड़ने के लिए उत्सुक हूं। मुझे पता है यह परिवार, टीम और इसका माहौल खेलने के लिए काफी अच्छा है। मैं ड्वेन ब्रावो और सभी स्टाफ का मुझे पर भरोसा जताने के लिए आभार प्रकट करता हूं। उम्मीद है कि मौका मिलने पर मैं अच्छा प्रदर्शन करूंगा। 

आईपीएल 2024 में अच्छा नहीं रहा था मोइन का प्रदर्शन
मोइन ने आईपीएल 2024 सीजन में आठ मैच खेले थे और 8..8 की इकॉनोमी से दो विकेट झटके थे। बल्लेबाजी में उन्होंने 130.61 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए थे। मोइन ने अब तक आईपीएल में 67 मुकाबले खेले हैं और 7.07 की इकॉनोमी से 35 विकेट लिए हैं। इस दौरान उन्होंने बल्ले से 141.53 के स्ट्राइक रेट से 1162 रन बनाए हैं। 
विज्ञापन

आईपीएल 2025 के लिए केकेआर की टीम इस प्रकार है...
खिलाड़ी रोल बेस प्राइस
(करोड़ रु)
बिके
(करोड़ रु)
वेंकटेश अय्यर ऑलराउंडर 2.00 23.75
रिंकू सिंह बल्लेबाज - 13.00
वरुण चक्रवर्ती ऑलराउंडर - 12.00
आंद्रे रसेल ऑलराउंडर - 12.00
सुनील नरेन गेंदबाज - 12.00
एनरिक नॉर्त्जे गेंदबाज 2.00 6.50
हर्षित राणा गेंदबाज - 4.00
रमनदीप सिंह ऑलराउंडर - 4.00
क्विंटन डिकॉक बल्लेबाज 2.00 3.60
अंगकृष रघुवंशी बल्लेबाज 0.3 3
रहमनुल्लाह गुरबाज बल्लेबाज 2.00 2.00
वैभव अरोड़ा गेंदबाज 0.3 1.80
मयंक मार्कंडेय गेंदबाज 0.3 0.3
रोवमन पॉवेल ऑलराउंडर 1.50 1.50
मनीष पांडे बल्लेबाज 0.75 0.75
स्पेंसर जॉनसन गेंदबाज 2.00 2.80
लवनीथ सिसोदिया बल्लेबाज (W) 0.3 0.3
अनुकूल रॉय गेंदबाज 0.3 0.4
मोइन अली ऑलराउंडर 2.00 2.00
उमरान मलिक गेंदबाज 0.75 0.75
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज 1.5 1.5
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें