फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs RR Playing 11: किसकी होगी फाइनल में एंट्री? हैदराबाद का आज होगा राजस्थान से सामना, देखें प्लेइंग 11

Fri, 24 May 2024 10:07 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

SRH vs RR Playing 11 Prediction, IPL 2024 Qualifier 2 : हेड और अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस जोड़ी को 'ट्रेविषेक' नाम दिया गया है। मौजूदा संस्करण में हेड ने 199.62 के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं जबकि अभिषेक ने 207.04 के स्ट्राइक रेट से 470 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच आज आईपीएल 2024 का क्वालिफायर-2 खेला जाएगा। चेपॉक में खेले जाने वाले इस मैच में जो भी टीम जीतेगी सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। उसका सामना 26 मई को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। आज के मैच में ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की सर्वश्रेष्ठ पावर हिटर जोड़ी तथा युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

 

ट्रेविस हेड-अभिषेक शर्मा - फोटो : IPL/BCCI
हेड-अभिषेक दिलाएंगे हैदराबाद को तेज शुरुआत
हेड और अभिषेक ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है। इस जोड़ी को 'ट्रेविषेक' नाम दिया गया है। मौजूदा संस्करण में हेड ने 199.62 के स्ट्राइक रेट से 533 रन बनाए हैं जबकि अभिषेक ने 207.04 के स्ट्राइक रेट से 470 रन बना लिए हैं। दोनों के बल्ले से अब तक 72 छक्के और 96 चौके निकल चुके हैं। 

वहीं, सनराइजर्स के पास हेनरिक क्लासेन जैसा विस्फोटक बल्लेबाज मौजूद है। उन्होंने 180 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बनाए हैं। वहीं, उनके बल्ले से 34 छक्के निकले हैं। क्लासेन आते ही बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, चेपॉक का विकेट उप्पल, कोटला और वानखेड़े के मैदान से थोड़ा अलग होगा। यहां गेंद रुककर आएगी। ऐसे में बड़े शॉट खेलना थोड़ा मुशकिल हो सकता है। 

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स लाइव स्कोर - फोटो : IPL
अश्विन-चहल बिखेरेंगे जलवा
रॉयल्स के गेंदबाजी आक्रमण पर नजर डालें तो अश्विन और चहल की जोड़ी चेपॉक में हैदराबाद के लिए मुसीबत बन सकती है। दोनों को इस विकेट की अच्छी खासी परख है। वहीं, लीग के आखिरी चरण में अश्विन अपनी फॉर्म में वापसी करने में कामयाब हुए हैं। ऐसे में क्वालिफायर-2 में वह खतरनाक साबित हो सकते हैं। 

वहीं, सनराइजर्स की गेंदबाजी पर नजर डालें तो टी नटराजन पर बड़ा दारोमदार होगा जिन्होंने इस सत्र में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। वह अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए परिस्थितयों का भरपूर फायदा उठाना चाहेंगे। इसके अलावा भुवनेश्वर और कमिंस का अनुभव हैदराबाद के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती प्रदान करेगा। 
विज्ञापन

संजू सैमसन ने रन आउट किया - फोटो : IPL/BCCI
सैमसन से होगी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
राजस्थान का शीर्ष बल्लेबाजी क्रम अपनी लय में लौटता दिख रहा है। आरसीबी के खिलाफ खेले गए एलिमिनेटर मैच में यशस्वी जायसवाल ने दमदार प्रदर्शन किया। टी20 विश्व कप 2024 से पहले सलामी बल्लेबाज अपनी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे। हालांकि, कप्तान संजू सैमसन की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। दरअसल, पिछले तीन मैचों में वह 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाए हैं।

इस मैच में सभी की नजरें ध्रुव जुरेल पर होंगी जो अपने पिछले दो मैचों में फ्लॉप रहे हैं। वहीं, रॉयल्स को हेटमायर और पॉवेल से विस्फोटक प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा रियान पराग अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विरोधियों की बखिया उधेड़ते दिखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें