फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa News Updates: समुद्र तट पर आवारा कुत्तों का आतंक, वन-पर्यटन विभाग ने 'लालटेन महोत्सव' पर जताई आपत्ति

Fri, 24 May 2024 06:52 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी

सार

गोवा में समुद्र तट पर जाने वालों पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला किए जाने की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुत्तों ने दो सप्ताह के भीतर कुछ विदेशी नागरिक, एक बॉलीवुड अभिनेत्री और तीन दृष्टि मरीन लाइफसेवर्स एजेंसी के जीवन रक्षकों पर हमला किया है। वहीं, दूसरी ओर वन व पर्यटन विभाग ने मोरजिम समुद्र तट पर 25 मई को आयोजित होने वाले लालटेन महोत्सव पर आपत्ति जताई है।
विज्ञापन
आवारा कुत्ते (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा सरकार द्वारा नियुक्त दृष्टि मरीन लाइफसेवर्स एजेंसी ने गुरुवार को कहा, समुद्र तट पर जाने वालों पर आवारा कुत्तों द्वारा हमला करने की कई घटनाएं सामने आई हैं। ये घटनाएं मई 2024 में दो सप्ताह के भीतर हुईं। कुत्तों ने कुछ विदेशी नागरिक, एक बॉलीवुड अभिनेत्री रेया लबीब और तीन जीवन रक्षकों को अपना निशाना बनाया है। बेनौलीम और कोलवा समुद्र तट ऐसी घटनाओं के लिए हॉटस्पॉट के रूप में उभरे हैं।

विज्ञापन


एजेंसी के एक प्रवक्ता ने कहा, "रूस की एक 35 वर्षीय महिला को पांच कुत्तों ने काट लिया। उसे बचा लिया गया और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा, कनाडा की एक महिला को चार कुत्तों के झुंड ने दौड़ा लिया और उसकी दाहिनी जांघ पर काट लिया गया। उसे नजदीकी चिकित्सा सुविधा में ले जाया गया।

विज्ञापन

25 मई को होने वाले लालटेन महोत्सव पर आपत्ति
गोवा के मोरजिम समुद्र तट पर 25 मई को कछुआ पालन केंद्र के पास लालटेन महोत्सव आयोजित होना है, जिसे ग्लो फेस्ट के नाम से भी जाना जाता है। निजी संस्थाओं द्वारा आयोजित इस उत्सव में लोग लालटेन प्रकाश समारोह में भाग ले सकते हैं, जिसमें लाइव संगीत, नृत्य प्रदर्शन और अन्य गतिविधियां शामिल हैं। संगीत और नृत्य उत्सव के इस फेस्टिवल के आयोजन पर वन और पर्यटन विभाग ने आपत्ति जताई है। 

राज्य पर्यटन निदेशक सुनील अंचीपाका ने गुरुवार को जारी एक बयान में कहा कि उनके विभाग को अनुमति मांगने वाले आयोजकों से कोई आवेदन नहीं मिला है। इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हम ऐसे किसी भी आयोजन की अनुमति नहीं देंगे, जिससे पारिस्थितिकी या पर्यावरण को खतरा हो।

इससे पहले दिन में, उप वन संरक्षक प्रेम कुमार ने राज्य पर्यावरण विभाग के सचिव को लिखे एक पत्र में बताया कि वन विभाग पास में एक कछुआ हैचरी चलाता है। उन्होंने कहा, 'मोरजिम समुद्र तट का पूरा हिस्सा ओलिव रिडले कछुओं का घोंसला बनाने का स्थान है।' साइट के पास उत्सव गोवा तटीय क्षेत्र प्रबंधन प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें