बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए
ऑलराउंडर बेन स्टोक्स अब तक उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जबकि रोबिन उथप्पा टीम की सबसे कमजोर कड़ी साबित हो रहे हैं। ऐसे में स्मिथ पंजाब के मनन वोहरा को मौका देने पर विचार कर सकते हैं। संजू सैमसन की फॉर्म भी टीम के लिए चिंता का विषय है जिन्होंने लगातार दो अर्धशतक के साथ टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की थी।
वार्नर को रणनीति में बदलाव करना होगा
दूसरी तरफ यह देखना होगा कि सनराइजर्स की टीम रविवार को नाइटराइडर्स के खिलाफ सुपर ओवर में मिली हार से उबर पाई है या नहीं। डेविड वार्नर की टीम इस हार से निश्चित तौर पर दुखी होगी लेकिन टीम को इससे जल्द से जल्द उबरना होगा और प्रतियोगिता में बने रहने के लिए अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।
सनराइजर्स की टीम असमंजस की स्थिति में
चोटों के कारण तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और आलराउंडर मिशेल मार्श के बाहर होने से सनराइजर्स की टीम असमंजस की स्थिति में है कि अपनी बल्लेबाजी को मजबूत करे या गेंदबाजी को और कप्तान वार्नर भी इस तथ्य को स्वीकार कर चुके हैं।
टीम अपने बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है
टीम अपने बल्लेबाजों पर काफी निर्भर है, विशेषकर शीर्ष चार बल्लेबाजों पर जिसमें जॉनी बेयरस्टॉ, वार्नर, मनीष पांडे और केन विलियमसन शामिल हैं। कप्तान वार्नर को उम्मीद होगी कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों बेहतर प्रदर्शन करेंगे जिससे कि टीम टूर्नामेंट में बनी रहे।
टीमें इस प्रकार हैं:
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, एंड्रयू टाई, कार्तिक त्यागी, स्टीवन स्मिथ (कप्तान), अंकित राजपूत, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंडेय, महिपाल लोमरोर, ओशेन थॉमस, रियान पराग, यशस्वी जायसवाल , अनुज रावत, आकाश सिंह, डेविड मिलर, मनन वोहरा, शशांक सिंह, वरुण आरोन, टॉम कुरेन, रॉबिन उथप्पा, अनिरुद्ध जोशी और जोफ्रा आर्चर।
सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वार्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टॉ, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, रिद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप, संजय यादव, फाबियान एलेन, पृथ्वी राज यरा, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टेनलेक, टी नटराजन और बासिल थंपी।