फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG: मिचेल मार्श ने की प्रिंस यादव की तारीफ, निकोलस पूरन के रूप में नया साथी मिलने पर कही यह बात, जानें

Fri, 28 Mar 2025 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

मार्श ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी प्रशंसा की जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर ट्रेविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया और हेनरिक क्लासेन को रन आउट किया।
विज्ञापन
पूरन, मार्श और प्रिंस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने कहा कि उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स के अपने साथी खिलाड़ी निकोलस पूरन के साथ बल्लेबाजी करने में आनंद आता है और उन्हें खुशी है कि वेस्टइंडीज का यह आक्रामक बल्लेबाज अन्य लीग की तरह विरोधी टीम में नहीं है। इसके साथ ही मार्श ने लखनऊ के उभरते तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी तारीफ की है। 
विज्ञापन

पूरन लखनऊ की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आसान जीत के नायक रहे। उन्होंने केवल 26 गेंद पर 70 रन बनाए। मार्श ने 31 गेंद पर 52 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। इन दोनों बल्लेबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले मैच में भी अर्धशतक जड़े थे। मार्श ने मैच के बाद कहा, 'पूरन की बल्लेबाजी के लिए मेरे पास एक ही शब्द है आकर्षक। मैं लंबे समय से उसके खिलाफ खेलता रहा हूं और उसकी इस तरह की बल्लेबाजी का मुझे हमेशा खामियाजा भुगतना पड़ा है।'

IPL 2025: केएल राहुल ने इस तरह लिए केविन पीटरसन के मजे, बैटिंग स्टांस और बोलने के ढंग की नकल की, देखें वीडियो

उन्होंने कहा, 'अब हम जबकि एक ही टीम में हैं तो मुझे लगता है कि हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल है और उम्मीद है कि मैं उसके साथ आगे भी काफी बल्लेबाजी करूंगा।' पूरन जब लय में होते हैं तो मार्श उनके साथ बहुत अधिक बातचीत करके उनका ध्यान भंग नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो हमारे बीच बहुत अधिक बातचीत नहीं होती है। जब कोई बल्लेबाज इस तरह की लय में हो तो आप केवल साझेदारी बनाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। आज के मैच में उसे रोकना बहुत मुश्किल था।'

मार्श ने युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव की भी प्रशंसा की जिन्होंने चार ओवर में 29 रन देकर ट्रेविस हेड का महत्वपूर्ण विकेट लिया और हेनरिक क्लासेन को रन आउट किया। उन्होंने कहा, 'मुझे वास्तव में उस पर गर्व है। उसकी गेंदबाजी में बहुत नियंत्रण था। इस तरह के लंबे टूर्नामेंट में आपकी टीम की गहराई की परीक्षा होती है और उसने सत्र के शुरू में ही जिम्मेदारी बखूबी निभाई।'

IPL 2025: ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर और केकेआर के कप्तान रहाणे के बीच विवाद गरमाया, जानें क्या है पूरा मामला
विज्ञापन

इस बीच सनराइजर्स के धाकड़ बल्लेबाज क्लासेन ने कहा कि उनकी टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी जिससे उसे हार का सामना करना पड़ा। क्लासेन ने कहा, 'इस विकेट पर 210 से लेकर 220 रन का स्कोर बराबरी का होता। हमने महत्वपूर्ण मौकों पर लगातार विकेट गंवाए और यह ऐसा क्षेत्र है जिस पर हमें काम करने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि भविष्य में ऐसा नहीं हो।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें