फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG: मैच में लगा खूबसूरती का तड़का, भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया पारा; ईशान के बोल्ड होने पर अदिति का रिएक्शन

Sun, 05 Apr 2026 04:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद और लखनऊ के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच में ग्लैमर का तड़का लगा। फिल्म अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया और सनराइजर्स टीम की मालकिन काव्या मारन आईपीएल मुकाबले का लुत्फ उठातीं नजर आईं।
विज्ञापन
अदिति हुंडिया-भूमि पेडनेकर-काव्या मारन - फोटो : Jiohotsar (videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का 10वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में खूबसूरती का तड़का लगा। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, मशहूर मॉडल अदिति हुंडिया और सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन ने स्टेडियम का पारा बढ़ाया। 
विज्ञापन

भूमि पेडनेकर ने बढ़ाया आकर्षण
मैच देखने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी स्टेडियम पहुंचीं। स्टैंड्स में उनकी मौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींचा और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
 

ईशान किशन के आउट होने पर अदिति का रिएक्शन
इस मैच में सनराइजर्स की कप्तानी कर रहे ईशान किशन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके और मात्र एक रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें प्रिंस यादव ने बोल्ड किया। ईशान के आउट होते ही उनकी गर्लफ्रेंड और मॉडल अदिति हुंडिया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह काफी हैरान नजर आईं।
 
विज्ञापन

काव्या मारन भी आईं नजर
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी इस मुकाबले का आनंद लेने स्टेडियम पहुंचीं। हालांकि, उनकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही 15 रन पर तीन विकेट गिर गए। इस प्रदर्शन से काव्या काफी निराश दिखाई दीं, जिसका रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें