फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs CSK: भुवनेश्वर की नजर बड़ी उपलब्धि पर, एक विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास; आज आरसीबी का सीएसके से सामना

Sun, 05 Apr 2026 03:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। एक विकेट लेते ही वह इतिहास रच देंगे।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2026 का 11वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। एक विकेट लेते ही वह इतिहास रच देंगे।
विज्ञापन

भुवनेश्वर के पास सुनहरा मौका
दरअसल, भुवनेश्वर चेन्नई के खिलाफ एक विकेट लेते ही आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लेंगे। वह दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज और कुल मिलाकर दूसरे गेंदबाज बनेंगे। भुवनेश्वर ने सीजन के पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवर में 31 रन देकर एक विकेट लिया था। आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड युजवेंद्र चहल के नाम है। आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हिस्सा चहल अब तक 176 मैचों की 174 पारियों में 224 विकेट ले चुके हैं।
विज्ञापन

आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज
भुवनेश्वर आईपीएल इतिहास के दूसरे सफलतम गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अब तक खेले 191 मैचों की 191 पारियों में 199 विकेट लिए हैं। केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन तीसरे स्थान पर हैं। नरेन ने 191 मैचों की 189 पारियों में 193 विकेट लिए हैं। नरेन के पास भी इस सीजन 200 विकेट पूरे करने का मौका है। पीयूष चावला ने 2008 से 2024 के बीच 192 मैचों की 191 पारियों में 192 विकेट लिए हैं। वह लीग के चौथे सफलतम गेंदबाज हैं। पीयूष अब आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं। आईपीएल के पांचवें सफलतम गेंदबाज आर अश्विन हैं। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके इस ऑफ स्पिनर ने 2009 से 2025 के बीच 221 मैचों में 187 विकेट लिए। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लीग के छठे सफलतम गेंदबाज हैं। बुमराह ने 147 मैचों में 183 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें