सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में हैदराबाद की टीम का दूसरा मैच लखनऊ के साथ है। पहले मैच में केन विलियम्सन की कप्तानी वाली टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। आमतौर पर लक्ष्य का बचाव करने के लिए पहचानी जाने वाली हैदराबाद ने इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और 200 से ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई थी। वहीं लखनऊ की टीम दो मैच खेल चुकी है। पहले मैच में उसे गुजरात के खिलाफ करीबी हार का सामना करना पड़ा था। वहीं दूसरे मैच में लखनऊ ने चेन्नई के खिलाफ 200 से ज्यादा के लक्ष्य का पीछा किया। अब दोनों टीमें जीत के लिए बेताब नजर आ रही हैं।
हैदराबाद की टीम यह मैच जीतकर सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं लखनऊ की टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। फिलहाल लखनऊ की टीम पांचवें और हैदराबाद की टीम आखिरी स्थान पर है।