फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs LSG IPL 2022 Live Streaming: पहली जीत की तलाश में उतरेगी हैदराबाद, लखनऊ से भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

Mon, 04 Apr 2022 12:11 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हैदराबाद को अपने पहले मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, जबकि लखनऊ पहला मैच हारने के बाद दूसरा मैच जीत चुकी है। अब दोनों टीमें यह मैच जीतकर अंकतालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी। 
 
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2022 का 12वां मैच आज लखनऊ सुपर जाएंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद को पहले मैच में बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। अब यह टीम के साथ वापसी करने के लिए बेताब है। वहीं लखनऊ की टीम ने पहला मैच हारने के बाद दूसरे मैच में चेन्नई के खिलाफ जीत हासिल की थी। लखनऊ ने इस मैच में 200 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर लिया था। दोनों टीमों में टी-20 के दिग्गज खिलाड़ियों की भरमार है और इस मैच में हैदराबाद के गेंदबाजों और लखनऊ के बल्लेबाजों के बीच गजब का मुकाबला देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन


लखनऊ की टीम अंकतालिका में पांचवें नंबर पर है, जबकि हैदराबाद की टीम आखिरी पायदान पर है। दोनों टीमों में बदलाव की कोई संभावना नहीं है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब होगा सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला? 
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मुकाबला चार अप्रैल यानी सोमवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच मैच?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच यह मुकाबला मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स का मुकाबला?
सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जाएंट्स के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के सात बजे होगा, जबकि पहली गेंद साढ़े सात बजे फेंकी जाएगी। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगा मैच?
आईपीएल के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए इस मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
आईपीएल के सभी मुकाबलों की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।     

फ्री में कैसे देख सकते हैं मुकाबला?
यह मुकाबला जियो टीवी और एयरटेल टीवी के जरिए मुफ्त में भी देखा जा सकता है। अगर आपके पास जियो की सिम है तो आप जियो टीवी में यह मैच मुफ्त में देख सकते हैं। वहीं एयरटेल की सिम होने पर एयरटेल टीवी में यह मुकाबला देखा जा सकता है। 
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

गुजरात
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), इविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, दुष्मंथा चमीरा, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई, आवेश खान।

हैदराबाद
अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, केन विलियमसन (कप्तान), निकोलस पूरन (विकेटकीपर), एडेन मार्करम, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें